Tata Group Stocks: शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इसमें टाटा ग्रुप के शेयर आज 24 दिसंबर को फोकस में हैं. दरअसल, ग्रुप कंपनी टाटा कैपिटल के आईपीओ को लेकर खबर आने से ग्रुप स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है.

Advertisement

टाटा ग्रुप स्टॉक्स में तेजी

टाटा कैपिटल, 15000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही. इससे टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प जैसे शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. क्योंकि टाटा संस या टाटा कैपिटल में उनकी इक्विटी हिस्सेदारी है. इन शेयरों में 12-15 फीसदी तक की तेजी है.

Advertisement

आने वाला है टाटा कैपिटल का आईपीओ

आईपीओ का ऑफर फॉर सेल और फ्रेश इश्यू के जरिए 15,000 करोड़ रुपए जुटाना है. इस ऑफरिंग के लिए सिरिल अमरचंद मंगलदास और कोटक महिंद्रा कैपिटल को एडवाइजर नियुक्त किया गया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही एक्स्ट्रा इनवेस्टमेंट बैंक के भी इस प्रॉसेस में शामिल होने की उम्मीद है.

टाटा ग्रुप का स्ट्रैटेजी कदम

टाटा कैपिटल ग्रुप के भीतर एक प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है. यह सितंबर 2025 तक "अपर लेवल" NBFC को लिस्ट करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुपालन में इस IPO की तैयारी कर रही है. यह रणनीतिक कदम RBI के गाइडलाइंस के मुताबिक है.

Advertisement

टाटा केमिकल्स के शेयरों में बढ़त टाटा संस में इसकी करीब 3% हिस्सेदारी के वजह से हुई, जो टाटा ग्रुप की मेन होल्डिंग कंपनी है और टाटा कैपिटल में सबसे बड़ी शेयरधारक है. एनलिस्ट्स का मानना ​​है कि अगर टाटा संस या इसकी सब्सिडिटरी कंपनियाँ लिस्ट होती हैं.

अन्य टाटा कंपनियों पर खबर का असर

टाटा मोटर्स के शेयर को इस साल की शुरुआत में टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड के साथ विलय के बाद टाटा कैपिटल में 4.7% हिस्सेदारी के डायरेक्ट निवेश से भी फायदा मिल रहा. इन शेयरों में सबसे ज़्यादा तेजी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन रही.

Advertisement

टाटा संस के प्रमुख होल्डिंग्स में टाटा ट्रस्ट्स की 65.9%, शापूरजी पालोनजी समूह की 18.4%, टाटा समूह की अन्य कंपनियों की 12.8% तथा टाटा परिवार की 2.8% हिस्सेदारी शामिल है.