Tata to buy Bisleri : बिसलेरी के फाउंडर रमेश चौहान शॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का को इंटरनेशनल कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कोका-कोला को बेचने के बाद अपनी बोतलबंद पानी के ब्रांड 'बिसलेरी इंटरनेशनल' को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) को बेच रहे हैं। टाटा कंज्यूमर बिसलेरी को 6,000 से 7,000 करोड़ रुपए के बीच खरीदेगी।
इकोनॉमिक टाइम्स के खबर के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच समझौते के मुताबिक वर्तमान में काम कर रहा बिसलेरी का मैनेजमेंट दो साल तक जारी रहेगा। 82 वर्षीय चौहान हाल के कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि बिसलेरी को विस्तार को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उनके पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है। चौहान ने कहा कि उनकी बेटी जयंती कारोबार में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती। बिसलेरी भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड वाटर कंपनी है।
चौहान का कहना है कि टाटा समूह बिसलेरी के बिजनेस को और भी आगे बढ़ाएगा। हालांकि बिसलेरी को बेचना चौहान के लिए आसान नहीं था। लेकिन बिजनेस के भविष्य के स्थिति को देखते हुए चौहान ने इसे बेचने का फैसला लिया है।
कई कंपनियों ने किया था प्रयास
बिसलेरी को खरीदने के लिए रिलायंस रिटेल, नेस्ले और डेनोन सहित कई कंपनियों ने प्रयास किया था। टाटा के साथ बातचीत दो साल से चल रही थी और उन्होंने कुछ महीने पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा से मुलाकात के बाद रमेश चौहान ने कंपनी को टाटा को बेचने का फैसला लिया है। ईटी की खबर के मुताबकि टाटा ग्रुप ने बिसलेरी के लिए 12 सितंबर को ऑफर दिया था।
बिसलेरी का कारोबार टटा को बेचने के बाद चौहान कंपनी में छोटी हिस्सेदारी रखने के विचार में नहीं है। उनका कनहा है कि जब वह कंपनी को चला नहीं रहे हैं तो छोटी हिस्सेदारी का क्या करुंगा। बोतलबंद पानी के बिजनेस को बेचने के बाद चौहान का इरादा है कि वह पर्यावरण और धर्मार्थ कारणों जैसे जल संचयन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और गरीबों को चिकित्सा उपचार देने संबंधित योजनाओं पर फोकस करें।
कोका-कोला ने 1993 में चौहान और उनके भाई प्रकाश से कंपनी के पेय पदार्थ का पूरा पोर्टफोलियो खरीदा था। इन सॉफ्ट ड्रिंक में सिट्रा, रिमजिम और माजा जैसे ब्रांड शामिल थे। टाटा कंज्यूमर फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) स्पेस में तेजी से अपना पैर पसारना चाहता है। कंपनी हिमालयन ब्रांड के तहत पैकेज्ड मिनरल वाटर के साथ-साथ टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको+ भी बेचता है। बिसलेरी को हासिल करने से बोतलबंद पानी के सेगमेंट में टाटा नंबर 1 पर पहुंच जाएगा।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें