Tata Elxsi: टाटा एलेक्सी और इंफिनियन टेक्नोलॉजीज ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सिस्टम को मिलकर डेवलोप करने के लिए एक मेमोरेंडम साइन किया है। दोनों कंपनियां मिलकर हाई-वोल्टेज इनवर्टर, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनबोर्ड चार्जर और थर्मल मैनेजमेंट जैसे तकनीकी सिस्टम तैयार करेंगी। ये तकनीक भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के लिए खासतौर पर तैयार की जाएगी।

Advertisement

इन सेक्टर्स में काम करने की योजना

इसके अलावा, यह साझेदारी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग), एनर्जी और ऑफ-हाईवे वाहनों जैसे अहम सेक्टर्स में भी काम करने की योजना बना रही है। इस प्रोजेक्ट में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी डिजाइन और सिस्टम इंटीग्रेशन में अपना योगदान देगी।

Advertisement

वहीं, इंफिनियन अपने सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे सिलिकॉन कार्बाइड कंपोनेंट्स, माइक्रो-कंट्रोलर और इंटीग्रेटेड सर्किट्स की शुरुआती एक्सेस उपलब्ध कराएगी। इस साझेदारी का मकसद भारत में ईवी टेक्नोलॉजी को और आगे ले जाना है।

इस साझेदारी का उद्देश्य

इस साझेदारी का मकसद सेफ और भरोसेमंद ऑटोमोटिव सिस्टम तैयार करना है, जिसमें टाटा एलेक्सी की सिस्टम इंटीग्रेशन कैपेसिटी और इंफिनियन की सेमीकंडक्टर तकनीक को जोड़ा जाएगा। दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे ईवी सिस्टम तैयार करेंगी जो अंतरराष्ट्रीय सेफ्टी स्टैंडर्ड्स, जैसे ISO 26262 के तहत सबसे उच्च स्तर - Automotive Safety Integrity Level D - को पूरा कर सकें।

Advertisement

टाटा एलेक्सी कनेक्टेड मोबिलिटी, नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन और मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में समाधान देती है। वहीं, इंफिनियन एक ग्लोबल सेमीकंडक्टर कंपनी है, जो खासतौर पर पावर सिस्टम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर काम करती है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 15 अरब यूरो रहा। कुल मिलाकर, यह साझेदारी भारत में सुरक्षित, स्मार्ट और आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री में 25-30% की बढ़त देखी गई। खासकर इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 28% का इजाफा हुआ, जो EV सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।

कंपनी ने दी ये जानकारी

टाटा एलेक्सी के ऑटोमोटिव डिविजन के प्रमुख नंबी गणेश ने कहा, "फिलहाल हमारी कई ईवी सॉल्यूशंस पहले से ही इंफिनियन के SoC और कंपोनेंट्स पर आधारित हैं। अब इस समझौते से हमारे सहयोग को और मजबूती मिलेगी और सिस्टम लेवल पर तालमेल और स्पष्टता आएगी।"

Advertisement

इंफिनियन टेक्नोलॉजीज एशिया पैसिफिक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ऑटोमोटिव, केनेथ लिम ने कहा, "टाटा एलेक्सी की डिजाइन और इंटीग्रेशन की स्पेसिफिकेशन को हमारी एडवांस सेमीकंडक्टर तकनीक के साथ मिलाकर हम ऐसे ईवी सिस्टम तैयार कर रहे हैं जो न सिर्फ तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार होंगे, बल्कि सेफ्टी और परफॉर्मेंस के हाई स्टैंडर्ड्स पर भी खरे उतरेंगे।"

यह साझेदारी भारत के ईवी सेक्टर को और अधिक गति देने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित और बेहतर टेक्नोलॉजी देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अप्रैल में, टाटा एलेक्सी ने यूरोप की एक ऑटोमोटिव कंपनी (OEM) के साथ एक बहुवर्षीय समझौता किया था, जिसकी कुल वैल्यू 50 मिलियन यूरो (लगभग ₹450 करोड़) है। इस डील के तहत टाटा एलेक्सी उस कंपनी को डिजाइन, सॉफ्टवेयर और सिस्टम डेवलपमेंट से जुड़ी सर्विसेस ऑफर करेगी।