Tata Capital IPO: देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल अपने शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। बाजार जानकारों के अनुसार, यह IPO 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर लगभग 30 सितंबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो टाटा कैपिटल का संभावित कीमत 11 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
IPO का ढांचा
टाटा कैपिटल अपने IPO में कुल 47.58 करोड़ शेयर जारी करेगी। इनमें से 21 करोड़ शेयर फ्रेश इक्विटी होंगे, जो कंपनी के कैपिटल बेस को मजबूत करने में मदद करेंगे। शेष 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत मौजूदा निवेशकों द्वारा बेचे जाएंगे।
OFS में सबसे बड़ी हिस्सेदारी टाटा संस की होगी, जो लगभग 23 करोड़ शेयर बेचेगी। इसके अलावा, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) अपनी 3.58 करोड़ शेयर की हिस्सेदारी बाजार में उतारेगी। फिलहाल, टाटा संस के पास टाटा कैपिटल का 88.6% हिस्सेदारी है और IFC के पास 1.8% है।
IPO की जरूरत
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2022 में टाटा कैपिटल को Upper Layer NBFC के रूप में वर्गीकृत किया था। इस कैटेगरी की कंपनियों को तीन साल के अंदर IPO के माध्यम से लिस्टिंग अनिवार्य होती है। IPO से जुटाए गए फंड का मुख्य उद्देश्य कंपनी के Tier-1 कैपिटल को मजबूत करना है। इससे टाटा कैपिटल भविष्य में और लोन देने, नए प्रोडक्ट्स लाने और सर्विसों का विस्तार करने में सक्षम होगी।
जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में टाटा कैपिटल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,041 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की तुलना में दोगुना है। वहीं, कुल इनकम भी 6,557 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,692 करोड़ रुपए हो गई। इस प्रदर्शन ने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का भरोसा और बढ़ा दिया है।
कंपनी की बैकग्राउन्ड और सर्विस
2007 में स्थापित टाटा कैपिटल अब तक 70 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर चुकी है। यह सिर्फ NBFC नहीं है, बल्कि इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, प्राइवेट इक्विटी फंड, वेल्थ मैनेजमेंट जैसी कई वित्तीय सेवाएं भी देती है।
निवेशकों के लिए अवसर
विशेषज्ञों का मानना है कि यह IPO भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। सही योजना और जोखिम प्रबंधन के साथ निवेश करने पर निवेशकों को लंबी अवधि में आकर्षक रिटर्न मिलने की संभावना है।
More Articles
- Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट