Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के साथ एक अहम फाइनेंशियल स्टेप की तैयारी कर रही है. कंपनी का टारगेट 230 मिलियन शेयर लिस्ट करना है. साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से बिक्री के लिए इक्विटी ऑफर करना है. इसके अलावा 15.04 बिलियन रुपए के राइट्स इश्यू का ऐलान भी किया गया है. यह स्ट्रैटेजिक फैसला टाटा कैपिटल को इस साल भारत के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) में से एक बना सकता है.
वैल्युएशंस को लेकर आया अपडेट
टाटा ग्रुप (Tata Group) अपने फाइनेंशियल सर्विसेज वर्टिकल के लिए 11 बिलियन डॉलर तक के वैल्युएशंस का टारगेट बना रहा है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ संभावित रूप से 2 बिलियन डॉलर जुटा सकता है. हालांकि, ये डीटेल्स अभी भी विचाराधीन हैं और बदल सकते हैं. टाटा ग्रुप (Tata Group IPO) की ओर से अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं जारी हुई है.
भारत के आईपीओ बाज़ार का ट्रेंड
हाल ही में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय IPO बाजार मजबूत बना हुआ है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronic IPO) संभावित रूप से 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए बाजार में एंट्री मारने की योजना बना रही है. प्रूडेंशियल पीएलसी भी अपनी भारतीय इकाई के संभावित 1 बिलियन डॉलर के आईपीओ की तैयारी कर रही है. पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 3.3 बिलियन डॉलर के आईपीओ के साथ रिकॉर्ड बनाया था.
टाटा कैपिटल का कारोबार (Tata Capital IPO)
टाटा कैपिटल (Tata Capital) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के रूप में काम करता है, जिसे अक्सर शैडो बैंक के रूप में जाना जाता है. ये संस्थाएं पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम तक सीमित पहुच वाले व्यक्तियों को लोन जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज ऑफर करती हैं. मुंबई बेस्ड टाटा कैपिटल की भारत भर में 900 से ज्यादा ब्रांचेज हैं.
टाटा कैपिटल आईपीओ के लिए मैनेजर्स
टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) में प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों तरह के शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ने इस वेंचर के लिए सलाहकार के तौर पर सिरिल अमरचंद मंगलदास और कोटक महिंद्रा कैपिटल को शामिल किया है.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति