नई दिल्ली, सितंबर 17। आज के समय में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की सहायता से डिजिटल रूप से पैसे भेजना आसान हो गया है और पैसा प्राप्त करना भी बेहद आसान हो गया है। लेकिन जैसे-जैसे ये सब आसान हो रहा है। उसी तरह स्कैमर्स का लोगों को ठगना भी आसान होता जा रहा हैं। वे हमेशा अपनी नई - नई तरकीबों से लोगों को हानि पहुंचाते है। यूजर्स को कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो वो स्कैमर का एक सिंपल लक्ष्य हो सकते हैं। यदि आप यूपीआई की सहायता से ऑनलाइन पेमेंट करते है तो आपको 5 बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप भुगतान करने जा रहे हैं तो उससे पहले आप 2 बार यूपीआई आईडी को चेक कर ले की आप सही आईडी में ही भुगतान कर रहें हैं या नहीं। यदि आप किसी से यूपीआई आईडी की सहायता से पैसे ले रहे हैं तो आप उनको सही यूपीआई भेजे। इस तरह आप गलत लेन देन से बच सकते हैं।
आप कभी भी और किसी भी से अपना 4 अंकों या 6 अंकों का यूपीआई पिन साझा नही करें। बहुत से स्कैमर्स ऐसे होते है। जो आपको बोलते हैं कि हम बैंक से है और आपका पिन, ओटीपी, पासवर्ड आदि ले लेते है। आपको कभी भी अपनी इन जानकारियों को किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
यूपीआई ऐप पर स्क्रीन लॉक लगा कर रखे
यदि आप कोई यूपीआई एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे हैं। जैसे गूगल पे , फोन पे आदि तो इस एप्लीकेशन पर आपको स्क्रीन लॉक लगा कर रखनी चाहिए। जिससे आपका फोन चोरी होने या दुरुपयोग होने के व्यक्त आपसे धोखाधड़ी होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
अधिक यूपीआई एप्लीकेशन के इस्तेमाल करने से कोई लाभ नहीं हो रहा है। ये आपको लाभ के बजाय गलती की ओर ले जाता है। इसलिए आप एक ही यूपीआई एप्लीकेशन का उपयोग करे तो बेहतर रहेगा। आप चाहो तो अधिक यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
किसी भी अनवरीफाइड लिंक पर क्लिक न करें
कई बार हमारे फोन में बहुत सारे एसएमएस और व्हाट्स और ईमेल पर धोखाधड़ी के लिंक प्राप्त होते है। आप ऐसी लिंक पर क्लिक करने से बचे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग