Uttarakhand Solar Water Heater Yojana: उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) की तरफ से उत्तराखंड बिजली, पर्यावरण एवं लोगों के बिजली बिल में कमी लाने के उदेश्य से एक बड़ी सोलर योजना की शुरुआत हुई है। उरेडा योजना से राज्य के तहत राज्य में पानी को गर्म करने के लिए सोलर वाटर हीटर स्कीम को चल रही है। इसके लिए सब्सिडी के रूप में 30 प्रतिशत से लेकर 60 फसदी तक की मदद दी जा रही है।
उरेडा ने लगभग 75 हजार लीटर से अधिक लीटर के वाटर हीटर प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए उरेडा राज्य में 100 से 800 लीटर क्षमता तक के वाटर हीटर लगाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घरलू वाटर हीटर को 60 फीसदी की छूट सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। वहीं कॉमर्शियल के लिए 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।
सोलर वाटर हीटर सोलर सिस्टम के माध्यम से पानी गरम करने की मशीन को घरों की छत पर लगाया जाता है। यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलता है। इसके प्रयोग से घरों में प्रयोग होने वाले पानी को गरम किया जाता है। उरेड़ा के इस प्रोजेक्ट से लोगों को कम बिजली का बिल देना होता है।
उत्तराखंड सोलर वाटर हीटर सब्सिडी योजना के तहत न्यूनतम क्षमता वाले सोलर वाटर की कीमत 15,000 रुपये से लेकिर 22,000 रुपये तक है। यह एक सोलर सिस्टम है। जिससे घरों में प्रयोग होने वाले पानी जैसे नहाने, बर्तन धोने या अन्य कार्य के लिए पानी को गर्म किया जाता है। इस यंत्र में सोलर पैनल लगे होते है, जिसमे सीधे सूर्य की रोशनी पड़ने से एकत्र हुई ऊर्जा से पानी को गर्म किया जाता है।
इसे एक बार लगवा लेने के बाद से इस बात की टेंशन नहीं रहती है कि लाइट है या नहीं। केवल दिन में सूरज की रोशनी होनी चाहिए। इसमें लगे सोलर पैनल के साथ एक टेंक लगा होता है, जिसमे पानी भरा जाता है। टैंक में भरा पानी सोलर पैनल के माध्यम से गर्म होता है। उरेडा का दावा है कि वाटर हीटर से प्रति वर्ष लगभग 1500 यूनिट बिजली की बचाई जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान