नई दिल्ली, नवंबर 25। जब होम लोन की एलिजिबिलिटी की बात आती है तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और बैंक अक्सर कड़ा रुख अपनाते हैं। लोन लेने वाले अपनी एलिजिबिलिटी बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजें कर सकते हैं जैसे कि सभी मौजूदा लोन्स का भुगतान करना। इसके अलावा भी और कई चीजें हैं, जो आपकी होम लोन लेने की एलिजिबिलिटी को बढ़ा सकती हैं। पर होम लोन एलिजिबिलिटी के साथ साथ आपको कम ब्याज चुकाना पड़े इसके लिए विभिन्न बैंकों और फाइनेंस कंपनियों (खास कर होम फाइनेंस कंपनियों) की ब्याज दरों की तुलना करना चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसी सरकारी कंपनी की जानकारी देंगे, जहां से आपको बैंकों से कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जाएगा।
हम बात कर रहे हैं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की, जो सरकारी और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की सब्सिडरी कंपनी है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने सितंबर में त्योहारी सीजन के लिए अपनी न्यूनतम होम लोन दर का समय बढ़ा दिया था। ग्राहक कम ब्याज दर पर 2 करोड़ रु तक के होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। इसके कम ब्याज दर वाले होम लोन की अंतिम तारीख अब 30 नवंबर है।
आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 2 करोड़ रु तक का होम लोन 6.66% की ब्याज दर पर ले सकते हैं। इस साल जुलाई में, इसने नए कर्जदारों को 50 लाख रु तक की राशि के लिए 6.66 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन देने की घोषणा की थी। कंपनी का यह ऑफर 700 और उससे अधिक के सिबिल स्कोर वाले सभी कर्जदारों के लिए उपलब्ध है। चाहे वे सैलेरीड हों या फिर सेल्फ एम्प्लोयड।
कंपनी ने 1 जुलाई 2021 से 50 लाख रु तक के होम लोन पर 6.66 फीसदी की ब्याज दर का ऐलान किया था। बाद में लोन लिमिट को 2 करोड़ रु तक बढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं कंपनी ने 2 करोड़ रु तक के लोन पर अपनी प्रोसेसिंग फीस में अधिकतम 10,000 रु या लोन राशि का 0.25 प्रतिशत, जो भी कम हो, की छूट दी है।
यदि कोई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में होम लोन के लिए अप्लाई करे तो उसे संपत्ति का अधिकतम 90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। ध्यान रहे कि यदि आप 30 लाख रु से 75 लाख रु तक की राशि के लिए लोन अप्लाई करें तो प्रॉपर्टी का 80 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। अगर राशि 75 लाख रु से अधिक हो तो प्रॉपर्टी मूल्य का आपको 75 प्रतिशत तक मिल जाएगा।
एक ऐसा सह-आवेदक, जो वर्किंग हो (जैसे कि आपका जीवनसाथी) आपके होम लोन की पात्रता को बढ़ाता है। ऐसे में कंपनी या बैंक संयुक्त क्रेडिट स्कोर पर विचार करेगा। आपके पास अधिक लोन राशि प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका ये भी हो सकता है। इस केस में दो लोगों की जॉइंट पर विचार होगा, जो कि अधिक होगी। यदि आप शुरुआत में अधिक डाउनपेमेंट अदा कर सकते हैं, तो यह आपको आसानी से होम लोन प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति