Swiggy and Zomato Agents Salary: अक्सर कई लोग यह सपना देखते हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियर या डॉक्टर बनें लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्विगी और जौमेटो के एजेंट्स कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स से भी अधिक कमाई करते हैं। हाल ही में एक यूट्यूबर ने स्विगी फूड डिलीवरी एजेंट का इंटरव्यू लिया था जिसमें उस फूड डिलीवरी एजेंट ने अपनी सैलरी से जुड़ी जानकारी दी। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में एजेंट ने दी जानकारी

Advertisement

एक वायरल वीडियो के अनुसार, स्विगी फूड डिलीवरी एजेंट कामथ ने बताया कि भारत में एक आईटी इंजीनियर औसतन 20,000 रुपए महीना कमाता है। हालांकि, जिन दो डिलीवरी एजेंटों से उन्होंने बात की, वे इस रकम से दोगुने से भी ज़्यादा कमाते हैं।

स्विगी के लिए डिलीवरी ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले शिवा हर महीने ₹ 40,000 से ₹ 50,000 तक कमाते हैं। हालांकि वह सिर्फ 22 साल के हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से वह डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी आय ₹ 20 के बेस पे से होती है जो स्विगी हर ऑर्डर के लिए प्रत्येक राइडर को देता है, साथ ही टिप्स और इंसेंटिव भी देता है।

Advertisement

स्विगी एजेंट ने यह भी जानकारी दी कि उन्हें फूड डिलीवरी पर जो टिप मिलती है वो हर महीने लगभग 5,000 रुपये मिलते हैं। पिछले छह महीनों में शिवा ने 2 लाख रुपए बचाए थे । वह इस पैसे को अपने गांव में व्यवसाय शुरू करने में लगाना चाहते हैं। वह डी-मार्ट खोलना चाहते हैं ताकि इससे उनके गांव के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो।

Advertisement

यूट्यूबर और उद्यमी लवीना कामथ ने भी ताइयप्पा से बात की, जो पिछले तीन सालों से ज़ोमैटो के लिए डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ताइयप्पा ने भी पुष्टि की कि वह हर महीने करीब 40,000 रुपये कमाते हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की कमाई से अधिक मिलती है सैलरी

कामथ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इन कमाई के बारे में बताया और यह बताया है कि इस 2024 में फूड डिलीवरी पार्टनर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से अधिक कमा रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं।

Advertisement

कुछ यूजर्स ने कमाई पर आश्चर्य व्यक्त किया है, जबकि अन्य ने आईटी नौकरियों की तुलना में डिलीवरी के काम की मांग की प्रकृति की ओर इशारा किया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया है, "इस तरह से काम करने का दर्द इंजीनियरों से बिल्कुल अलग है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "लोग यह नहीं समझते कि इंजीनियर 25-30 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं, लेकिन बाद में, वे अपने वेतन में बड़ी वृद्धि देखेंगे, जबकि डिलीवरी करने वाले को ऐसा नहीं लगेगा... इसलिए तुलना न करें।"

Advertisement

एक अन्य यूजरने लिखा है, "मैं एक ज़ोमैटो राइडर को जानता हूं जिसने एक महीने में 70,000 रुपये कमाए क्योंकि वह दिन-रात बिना रुके काम करता था। वास्तव में, उसने इतना कमाया कि ज़ोमैटो ने उसे एक लैपटॉप और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर उपहार में दिया।"