देश की दिग्गज फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक बड़ा खुलासा किया है. स्विगी ने देश के ऐसे शहर के बारे में बताया है, जहां से सबसे ज्यादा शाकाहारी ऑर्डर आते हैं. यह देश का सबसे बड़ा आईटी हब है. स्विगी ने बताया कि पूरे देश में उसे हर तीन में से एक वेजीटेरियन ऑर्डर बेंगलुरु से आता है.
स्विगी, Green Dot Awards के दौरान ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहा थी, जहां सबसे अच्छा वेजीटेरियन खाना मिलता है. तभी स्विगी ने देश के ऐसे शहर के बारे में बताया जहां से सबसे ज्यादा वेजीटेरियन ऑर्डर आते हैं.
बेंगलुरु में वेजीटेरियन में सबसे ज्यादा क्या हुआ ऑर्डर?
स्विगी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को वेजी वैली कहा है. स्विगी ने कहा कि बेंगलुरु सिर्फ भारत की सिलिकॉन वैली नहीं है, बल्कि यह वेजी वैली भी है.
बेंगलुरु के लोगों ने स्विगी फूड डिलीवरी ऐप से मसाला डोसा, पनीर बिरयानी और पनीर बटर मसाला ऑर्डर किया है. यह तीनों ही वेजीटेरियन फूड हैं.
अन्य शहरों में क्या हुआ ऑर्डर
बेंगलुरु के बाद मुंबई से स्विगी को सबसे ज्यादा वेजीटेरियन ऑर्डर आए है. मुंबई के लोगों ने सबसे ज्यादा खिचड़ी, मार्गेरिटा पिज्जा और पाव भाजी जैसे वेजीटेरियन फूड स्विगी से ऑर्डर किए हैं.
मसाला डोसा पूरे देश में प्रसिद्ध है. देश के अधिकतर इलाकों में इसे सुबह नाश्ते में खाया जाता है. वहीं हैदाराबाद तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां से स्विगी को सबसे ज्यादा वेजीटेरियन ऑर्डर मिले है. हैदाराबाद में भी लोगों ने मसाला डोसा और इडली ही सबसे ज्यादा ऑर्डर किया है.
स्विगी ने यह भी बताया कि ज्यादातर सुबह नाश्ते के वक्त लोग वेजीटेरियन खाना ही ऑडर करते हैं. स्विगी के मुताबिक उन्हें सुबह नाश्ते में 90 प्रतिशत ऑर्डर वेजीटेरियन मिले हैं. वहीं मसाला डोसा, वड़ा, इडली और पोंगल भारत में सबसे लोकप्रिय नाश्ता आइटम बन गया है.
वहीं स्नैक के रूप में लोगों ने मार्गेरिटा पिज्जा का सबसे ज्यादा पसंद किया है. इसके अलावा भारत के लोकप्रिय स्नैक समोसा और पाव भाजी पीछे रहे गए हैं.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें