Swiggy Loan News: भारत की जायंट फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 12 महीना में अपने डिलीवरी पार्टनर्स को करीब 102 करोड़ रुपए तक का लोन दिया है। मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक इसमें से 10.1 करोड़ रुपए के अमाउंट वाला लोन तो सिर्फ नवंबर के महीने में डिलीवरी पार्टनर्स को बांटा गया है। आपको बताते चलें की अपने डिलीवरी पार्टनर को लोन देने के लिए स्विगी ने रिफाइन और बेटरप्लेस के साथ साझेदारी की है। गौरतलब है कि स्विगी ने अपने काफी डिलीवरी पार्टनर्स को इस 1 साल के अंदर ज्यादा लोन दिया है।
यह कदम उनके डिलीवरी पार्टनर्स का भरोसा जीतने में भी काफी कारगर साबित हो रहा है। इसी बात को कंपनी के संचालन प्रमुख यानी हेड ऑफ ऑपरेशंस ने भी कहा है। स्विगी के हेड ऑफ ऑपरेशन मिहीर शाह ने कहा कि हमारी लोन देने की पहल सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। यह हमारे डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को ढूंढ़ने का बेहतरीन तरीका है। ऐसा इस लि्ए है, क्यूंकि पर्सनल इमर्जेंसी, के अलावा कई और ऐसे काम भी हैं जिनके लिए पैसों को जरूरत भी पड़ती है। शाह ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी पर भरोसा करते हैं।
जानें क्या है एक शर्त जिसपर मिलेगा लोन
कंपनी ने बताया है कि लोन देने वाले पार्टनर्स की संख्या की कोई लिमिट नहीं है, जिसके लिए वह आवेदन कर सकते हैं। आपको बताते चलें की लोन लेने के लिए कंपनी द्वारा सिर्फ एक ही शर्त रखी गई है। वो यह है कि डिलीवरी पार्टनर की रीपेमेंट हिस्ट्री बेहतर होनी चाहिए। अगर रीपेमेंट हिस्ट्री अच्छी है तो बड़ी आसानी से लोन मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि स्विगी ने डिलीवरी पार्टनर्स को अपने कार्यकाल के दौरान एक एवरेज के मुताबिक तीन गुना तक लोन लेने में सक्षम बनाया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फूड डिलेवरी कंपनी स्विगी ने हाल में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में हॉस्पिकैश पॉलिसी भी पेश की है। इस इस पॉलिसी के जरिए अगर डिलीवरी पार्टनर की मृत्यु हो जाती है, या फिर आंशिक या अस्थाई विकलांगता की समस्या आती है या फिर किसी कारण डिलीवरी पार्टनर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो ऐसी स्थिति में कवरेज भी दिया किया जाता है।
डिलीवरी पार्टनर्स को दी जा रही है पूरी जानकारी
इस पॉलिसी के लिए जो प्रीमियम फिक्स किया गया है, वह मात्र लोन अमाउंट का एक प्रतिशत है। इतना ही नहीं स्विगी अपने डिलीवरी पार्टनर्स को नीति और लोन के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी जानकारी भी दे रहा है। ताकि डिलीवरी पार्टनर्स कंपनी द्वारा दी जा रही इस पॉलिसी का पूरा फायदा उठा सकें।
आपको बताते चलें की लोन लेने वाले नए आवेदकों को जानकारी वाले मैसेज, लोन कंफर्मेशन और डॉक्यूमेंट सपोर्ट के माध्यम से पूरी मदद मिलती है। ये कंपनी उन कर्मचारियों को भी शिक्षित करने के लिए प्लान तैयार कर रही है, जिन्हें लोन से किसी भी प्रकार की दिक्कत या आपत्ति है। स्विगी ने बताया है कि लोन देने के लिए सेवा और बीमा ग्राहक सेवा टीम के साथ समर्पित केंद्रीय बीमा टीम भी इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए मौजूद है। इस तरह स्विगी अपने पार्टनर्स को लोन तो दे ही रहा है, साथ ही साथ उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी भी दे रहा है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत