नयी दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में नया बर्गमैन स्ट्रीट बीए6 स्कूटर लॉन्च कर दिया। नये स्कूटर की शुरुआती कीमत 77,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट बीएस6 में एफआई (ईंधन इंजेक्शन) तकनीक के साथ एक अपडेटेड इंजन दिया गया है। पहले से ये स्कूटर मेटैलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे, पर्ल मिराज व्हाइट और मेटालिक मैट ब्लैक कलर में उपलब्ध था। नये वेरिएंट में आपको एक नया मेटैलिक मैट बोर्डो रेड कलर ऑप्शन भी मिलेगा। ऑल-एल्युमीनियम से तैयार नये सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट बीएस6 को पॉवर देने के लिए इसमें 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, 124सीसी, एफआई इंजन दिया गया है जो 8.7पीएस और 10एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी मोटर को सीवीटी से जोड़ा गया है। बर्गमैन स्ट्रीट बीएस6 में एक नया इंटीग्रेटेड इंजन स्टार्ट और किल स्विच है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन से लैस है।

Advertisement

क्या हैं सुविधाएँ
नये स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच का टायर है, जबकि रियर में 10 इंच का टायर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए सामने की ओर एक डिस्क और रियर में एक ड्रम ब्रेक है। स्कूटर सीबीएस (संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ भी आता है। बर्गमैन स्ट्रीट में एलईडी हेडलाइट्स और पोजिशन लाइट्स, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लाइट्स, मल्टीफ़ंक्शन फुल डिजिटल मीटर, बॉडी-माउंटेड विंडस्क्रीन, फ्लेक्सिबल एल्युमीनियम फुटरेस्ट और डीसी सॉकेट के साथ फ्रंट ग्लव बॉक्स भी है।

Advertisement

शानदार फ्रंट और रियर बॉडी
नये स्कूटर के फ्रंट और रियर बॉडी पार्ट्स पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन भी मिलता है। बता दें कि इससे पहले हीरो और टीवीएस भी अपने-अपने बीएस6 इंजन वाले स्कूटर लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में सुजुकी के नये स्कूटर का मुकाबला उनसे हो सकता है। हीरो के बीएस-6 प्लेजर+ 110 एफआई स्कूटर की एंट्री-लेवल कीमत 54,800 रुपये है। वहीं टीवीएस ने 2020 TVS Ntorq बीएस6 मॉडल पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 65,975 रुपये है।
यह भी पढ़ें - Hero ने लॉन्च किया पहला बीएस-6 स्कूटर, कीमत सुन कर हो जायेंगे हैरान