Suzlon Energy Stock Outlook: शेयर बाजार लगातार तीसरी सीरीज बढ़त वाली रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मई सीरीज में पॉजिटिव बंद हुए. हालांकि, जून सीरीज का पहला कारोबारी दिन सुस्त शुरु हुआ. बाजार सुस्ती में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें दमदार नतीजों वाला सुजलॉन एनर्जी का शेयर शामिल है. सुस्त मार्केट में भी शेयर 11% तक उछल चुका है.

Advertisement

Q4 में सुजलॉन एनर्जी का परफॉर्मेंस

सुजलॉन एनर्जी ने मार्च तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का ऐलान किया. इसमें विंड टर्बाइन बनानेे वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 365% बढ़ा है. इस दौरान आय में 73% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई.

Advertisement

FY2024-25 की चौथी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी ने 1,181 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान अवधि के 254 करोड़ रुपए की ग्रोथ दर्ज की गई. इस दौरान कंपनी की कुल आय 2,207.43 करोड़ रुपए रही, जबकि इससे पहले यह 1,699.96 करोड़ रुपए थी.

ऑर्डर बुक और फाइनेंशियल ग्रोथ

सुजलॉन एनर्जी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑपरेशंस से रेवेन्यू 3,773 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 73% बढ़ा. इसके मुकाबले मार्च 2024 में आय 2,179 करोड़ रुपए था. यह ग्रोथ सुजलॉन की बढ़ती मार्केट प्रजेंस और ऑपरेशंस एफिसिएंसी है.

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी की ऑर्डर बुक 24 मई 2025 तक 3.3 गीगावाट की प्रभावशाली है. इसमें 31 मार्च 2024 तक कुल 2,929 मेगावाट के ऑर्डर शामिल हैं. उस डेट के बाद हासिल एक्स्ट्रा 402 मेगावाट शामिल हैं.

सुजलॉन ग्रुप के वॉइस प्रेसिडेंट गिरीश तांती ने कहा कि हम पिछले फाइनेंशियल ईयर में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट्स और ओएमएस के सभी कमर्शियल सेक्टर्स में एक मजबूत बेस बनाने में सक्षम रहे हैं.

Advertisement

नतीजों के बाद शेयर पर नजरिया

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने नतीजों के बाद सुजलॉन एनर्जी पर नोट जारी किया है. इसके तहत शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 27% अपसाइड का टारगेट दिया है. इस लिहाज से शेयर पर 83 रुपए का टारगेट दिया है.

Take a Poll

मल्टीबैगर शेयर का परफॉर्मेंस

BSE पर सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 11 फीसदी की मजबूती के साथ 74.30 रुपए तक पहुंचा, जोकि फिलहाल 71.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है. शेयर का 52-वीक हाई 86.04 रुपए है, जोकि पिछले साल 12 सितंबर को टच किया. शेयर बीते 3 महीने में निवेशकों को करीब 44% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 1 साल की अवधि में 58% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर में 570 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. 5 साल में शेयर का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा, जोकि 2650% का रिटर्न दिया है. एक्सचेंज पर शेयर का कुल मार्केट कैप 97700 करोड़ रुपए है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)