Suzlon Energy Share News: सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले कई सालों से निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहा है। इस शेयर ने जहां एक साल में निवेशकों का पैसा करीब 3 गुना बढ़ाया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 5 गुना कर दिया है। इसी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में बीते शुक्रवार को फिर से अपर सर्किट लगा है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट लगने का मतलब है कि यह शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है। इस प्रकार से निवेशकों को एक दिन में ही 5 फीसदी का फायदा मिला है। शुक्रवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट लगने का कारण कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिलना रहा है।
सुजलॉन एनर्जी को एवररेन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 225 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए एक नया ऑर्डर मिला। यह हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर के साथ 75 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगा। डब्ल्यूटीजी और एचएलटी टावर तमिलनाडु के वेंगईमंडलम, त्रिची जिले और ओट्टापिडारम, तूतीकोरिन जिले में साइटों पर स्थापित किए जाएंगे।
सुजलॉन एनर्जी ने एक बयान में कहा है कि समझौते के हिस्से के रूप में, सुजलॉन पवन टरबाइन (उपकरण आपूर्ति) की आपूर्ति करेगा और कमीशनिंग सहित परियोजना की निगरानी करेगा। सुजलॉन कमीशनिंग के बाद व्यापक संचालन और रखरखाव सेवाएं भी शुरू करेगा।
सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती के अनुसार, भारत में अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण से लेकर संचालन और रखरखाव सेवाओं तक सबसे अनुकूल नीतिगत वातावरण और एक संपन्न पारिस्थितिकी तंत्र है।
उन्होंने कहा, "दुनिया में ऊर्जा की सबसे कम लागत में से एक के साथ मिलकर, ये कारक भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा को वैश्विक बाजार में खड़ा करते हैं।
हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में सुजलॉन एनर्जी के सीएफओ हिमांशु मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में ग्रुप ने बैलेंस शीट को मजबूत करने पर ज्यादा फोकस किया। इससे सुजलॉन एनर्जी अब पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। समूह को ऑर्डर-बुक की उपलब्धता और ऑर्डर निष्पादित करने की क्षमता के मामले में आगे अच्छा माहौल नजर आ रहा है। सुजलॉन की वर्तमान ऑर्डर बुक 2 गीगावॉट के करीब है, जिसमें सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी विभिन्न सहायक कंपनियां शामिल हैं। सुजलॉन एनर्जी एक पवन टरबाइन निर्माता कंपनी अब परिचालन और लंबित ऑर्डरों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो यह काफी अच्छा रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक हफ्ते में 6.28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक महीने में 2.40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 महीने में 37.63 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक साल में 296.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 साल में 452.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी का शुक्रवार को 4.91 प्रतिशत यानी 1.90 रुपये की तेजी के साथ 40.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। उस दिन एनएसई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट न्यूनतम स्तर 38.70 रुपये का बनाया तो अधिकतम स्तर 40.60 रुपये का बनाया था। वैसे एक साल का सुजलॉन एनर्जी के शेयर का न्यूनतम स्तर और अधिकतम का स्तर 6.95 रुपये और 44.00 रुपये का रहा है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर से जुड़ी खबर और इस शेयर का रिटर्न बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लेना चाहिए।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत