Suzlon Energy news: सुजलॉन एनर्जी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की सबसे खास बात यह है कि कंपनी को यह रिपीट ऑर्डर मिला है। गुजरात की कंपनी केपी ग्रुप ने 193.2 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना के यह ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज भारी तेजी के साथ बंद हुआ।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज ऑर्डर मिलने की खबर से सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1.45 रुपये की तेजी के साथ 37.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सुजलॉन एनर्जी का ने आज जहां न्यूनतम का स्तर 33.90 रुपये का रहा। इसके अलावा आज सुजलॉन एनर्जी ने अधिकतम का स्तर 33.90 रुपये का रहा। तीन साल के दौरान यह शेयर करीब 657 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

Advertisement

जानिए सुजलॉन एनर्जी शेयर का रिटर्न

  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक हफ्ते का रिटर्न 0.67 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक महीने का रिटर्न 5.60 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 हफ्ते का रिटर्न 45.49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 250.00 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का एक साल का रिटर्न 263.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 3 साल का रिटर्न 657.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

सुजलॉन ने बताया है कि गुजरात के भरूच जिले के वागरा और विलायत में 140 मीटर हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ अपने एस120 - 2.1 मेगावाट पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) की 92 इकाइयों की आपूर्ति करेगा। सुजलॉन आपूर्ति, पर्यवेक्षण और कमीशनिंग के दायरे के साथ परियोजना को क्रियान्वित करेगा। इसके अतिरिक्त, सुजलॉन कमीशनिंग के बाद परिचालन और रखरखाव सेवाएं भी शुरू देगा।

Advertisement

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी चलसानी ने कहा कि हमें केपी समूह से दोबारा ऑर्डर मिलने की खबर बताते हुए खुशी हो रही है। केपी समूह नवीकरणीय ऊर्जा में लंबे समय से अग्रणी कंपनी रही है। वहीं केपी ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. फारुकभाई गुलामभाई पटेल ने कहा कि यह परियोजना भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को अनलॉक करने और वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों और गुजरात के लोगों को शक्ति प्रदान करने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी: सुजलॉन समूह 17 देशों में स्थापित 20.3 गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता के साथ दुनिया के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाताओं में से एक है। सुजलॉन वन अर्थ का मुख्यालय पुणे में है।

केपी ग्रुप: केपी ग्रुप की स्थापना 1994 में डॉ. फारुकभाई गुलामभाई पटेल ने की थी, जो अब गुजरात का प्रसिद्ध समूह है। 1994 में एक लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में शुरू हुआ समूह अब नवीकरणीय परियोजनाओं में 1GW कमीशन के साथ लगभग 12 बिलियन डॉलर के संयुक्त कारोबार वाला एक समूह है। समूह ने अपने सफल संचालन के 28 वर्ष से अधिक पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

नोट: यह सुजलॉन एनर्जी शेयर को लेकर आई खबर का डिटेल है। इसे निवेश की राय न समझें। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।