How far can Suzlon's share rate go: शेयर बाजार में सुजलान इनर्जी का शेयर एक चर्चित शेयर है। कपंनी विंड इनर्जी के क्षेत्र की काफी बड़ी कंपनी है, शेयर का रेट काफी नीचे रहता है। हाल ही में सुजलॉन के शेयर में ब्रेकआउट दिखा है। यह शेयर करीब 10 रुपये से एकदम से 15 रुपये के पार निकल गया है।
किसी सस्ते शेयर में एकदम से ऐसी तेजी निवेशकों को जहां आकर्षित करती है, वहीं सावधान रहने की जरूरत भी बताती है। जैसे जैसे सुजलान के शेयर का रेट बढ़ रहा है, निवेशक तेजी से खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना काफी जरूरी है कि सुजलॉन का शेयर कहां तक जा सकता है।
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक आशीष क्याल ने सुजलॉन इनर्जी के शेयर पर अपनी राय दी है। इनके अनुसार सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट बना है। सुजलॉन पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से ऊपर गया है। कंपनी अपनी डेट की स्थिति से उबरने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
इनके अनुसार तकनीकी दृष्टिकोण से सुजलॉन के शेयर ने 12 की नेकलाइन के साथ इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न के साथ एक ब्रेकआउट दिया है। इस पैटर्न के अनुसार सुजलॉन का शेयर 19 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक आशीष क्याल के अनुसार सुजलॉन का शेयर इस वक्त आरएसआई के अनुसार ओवरबॉट क्षेत्र में है। ऐसे में शेयर में 19 रुपये का लक्ष्य मान कर हर गिरावट में खरीदारी का मौका देखना चाहिए। जहां तक सर्पोट की बात है तो 12 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण है।
जहां तक सुजलॉन के शेयर के रिटर्न की बात है तो इसने 1 माह में करीब 72.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह में इस शेयर ने करीब 79.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इस साल 1 जनवरी से लेकर अभी तक सुजलॉन के शेयर ने करीब 34.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जहां तक एक साल के रिटर्न की बात है तो सुजलॉन ने करीब 71.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 3 साल का रिटर्न करीब 216.67 प्रतिशत रहा है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी