Suzlon Energy Share: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में हैं. इन शेयरों में विंड टर्बाइन बनाने वाली कंरनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड भी शामिल है. क्योंकि उसे 173 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिफंड मिलेगा. यह आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) के अनुकूल निर्णय के बाद हुआ है. पॉजिटिव खबर के शेयर में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है.
एक्सचेंज को दी जानकारी
मार्च 2024 में सुजलॉन ने एक्सचेंजों को बताया था कि उसे नेशनल फेसलेस पेनल्टी सेंटर से ₹172.76 करोड़ का जुर्माना भुगतना पड़ा. यह FY2017 के लिए गुडविल पर डेप्रिसिएशन क्लेम सहित अस्वीकृतियों के कारण था. हालांकि, बाद में कंपनी ने ITAT में अपील करके इस जुर्माने का विरोध किया.
इनकम टैक्स रिफंड और शेयर परफॉर्मेंस
ITAT का फैसला सुजलॉन के पक्ष में रहा, जिसके बाद 29 दिसंबर को क्षेत्राधिकार निर्धारण अधिकारी (JAO) ने जुर्माने के आदेश को रद्द कर दिया. सुजलॉन ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह अपडेट शेयर किया. उतार-चढ़ाव के बावजूद सुजलॉन के शेयर ने 2024 में 63% की तेजी दिखाई है.
सुजलॉन पर ITAT के फैसले का प्रभाव
ITAT के अनुकूल फैसले से सुजलॉन की वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि इससे पहले लगाया गया भारी जुर्माना वापस ले लिया जाएगा. सुजलॉन द्वारा अपने कर दायित्वों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के रणनीतिक प्रयासों को इस हालिया न्यायाधिकरण के निर्णय द्वारा मान्य किया गया है. जटिल कर मुद्दों को सुलझाने और सफल समाधान प्राप्त करने की कंपनी की क्षमता वित्तीय स्थिरता और शेयरधारक मूल्य को बनाए रखने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति