Suzlon Energy Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. कमजोर शुरुआत के बाद निचले स्तरों से शानदार रिकवरी है. बाजार की रिकवरी में चुनिंदा शेयर जोश दिख रहा है. इन शेयरों में विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी भी शामिल है, जोकि रिकॉर्ड रैली दिखा रहा. शेयर 12 अगस्त को भी 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 80.40 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. BSE पर शेयर का कुल मार्केट कैप भी 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. बता दें कि सुजलॉन एनर्जी का भाव इस साल अब तक 100% से ज्यादा बढ़ चुका है.
सुजलॉन एनर्जी पर नया टारगेट
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने कहा कि डेली चार्ट पर हायर लो फॉर्मेशन पैटर्न के साथ मजबूत पोजिशन पर दिख रहा. शेयर आने वाले दिनों में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 82 रुपए और 98 रुपए तक जा सकते हैं. शेयर को नीयर टर्म के लिए 71 रुपए का स्टॉप लॉस बरकरार रखा है. अन्य ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने शेयर पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है.
नए शिखर पर सुजलॉन एनर्जी
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी का कुल मार्केट कैप 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. हाल ही में विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने Renom Energy Services में 76% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. ये डील 2 ट्रांजैक्शन में Sanjay Ghodawat Group से 660 करोड़ रुपए में डील हुई.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति