विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी Suzlon Energy का शेयर फोकस में है. शेयर BSE पर नए शिखर पर पहुंच गया है. सुजलॉन एनर्जी का शेयर 74.56 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जोकि 52-वीक हाई भी है. शेयर में लगातार 3 दिनों से तेजी दर्ज की जा रही है. कंपनी के नाम बाजार में नया रिकॉर्ड भी बन गया है. शेयर का कुल मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. बता दें कि सुजलॉन एनर्जी का भाव करीब 100% रिटर्न दे चुका है.
नए शिखर पर सुजलॉन एनर्जी
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी का कुल मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. फिलहाल मार्केट कैप 1.02 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है. विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में Renom Energy Services का अधिग्रहण किया है. इसमें सुजलॉन ने 76% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. ये डील 2 ट्रांजैक्शन में Sanjay Ghodawat Group से 660 करोड़ रुपए में डील हुई.
शेयर पर बुलिश रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग दी है. शेयर पर 73.4 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर पर 5 में से 3 एनलिस्ट्स ने BUY की रेटिंग दी है. जबकि 2 पर HOLD की रेटिंग दी है. बता दें कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर 2005 में लिस्ट हुआ था. इसका इश्यू प्राइस 500 रुपए था. फिर कई निगेटिव ट्रिगर्स के चलते शेयर 2019 में 2 रुपए के भाव तक फिसल गया. उसके बाद 2023 और इस साल शानदार रिकवरी दिखी.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें