Suzlon Energy shares hit 52-week high with upper circuit: सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज सुबह से अपर सर्किट के साथ 52 हफ्ते के टॉप पर कारोबार कर रहा है। आज से सुजलॉन एनर्जी को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स शामिल कर लिया गया है। इसके चलते इस शेयर में करीब 26 करोड़ डॉलर तक का निवेश आ सकता है। इसी खबर का असर रहा कि आज सुबह से इस शेयर में अपर सर्किट लगा हुआ है।
पिछले कारोबारी सत्र में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 38.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज यह शेयर 39.95 रुपये के स्तर पर खुला। लेकिन खुलते ही इसमें अपर सर्किट लग गया। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी कारोबार भी हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में एनएसई में करीब 86,998,529 शेयरों का कारोबार हो चुका है।
आज इस रेट पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर की मार्केट कैप 54,852 करोड़ रुपये हो गई है। जहां तक बुक वैल्यू की बात है तो सुजलॉन एनर्जी की 1 रुपये है। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर को एमएससीआई इंडेक्स में शामिल किया गया है। यह बदलाव आज से ही लागू हो गया है। सुजलॉन के अलावा एमएससीआई इंडेक्स में कुछ और शेयरों को भी शामिल किया गया है। इन शेयरों में इंडसइंड बैंक, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, एपीएल अपोलो, पॉलीकैब, मैक्रोटेक डेवलपर्स, टाटा मोटर्स ए, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) और टाटा कम्युनिकेशंस शामिल हैं।
एमएससीआई इंडेक्स में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि सुजलॉन एनर्जी में आने वाले समय में निवेश बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने अनुमान कंपनी में 264 मिलियन तक का इन्वेस्टमेंट आ सकता है।
कंपनियां जैसे ही एमएससीआई इंडेक्स में शामिल होती हैं, इनमें पैसिव फंड निवेश शुरू कर देते हैं। यह फंड इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में वेटेज के हिसाब से निवेश करते हैं। इसी प्रकार अगर कंपनी इस इंडेक्स से बाहर होती है, तो पैसिव फंड अपना निवेश निकाल लेते हैं। इसी कारण इस इंडेक्स में कंपनियों के शामिल होने को अच्छा माना जाता है।
जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 हफ्ते में करीब 7.89 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 माह में करीब 50.56 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 माह में करीब 101.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 280.66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 साल में करीब 392.07 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 साल में करीब 1,020.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का ट्रेडिंग डाटा
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते कारोबारी दिवस पर करीब 10 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ था।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 8 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक माह के दौरान करीब 11 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसे निवेश की सलाह न समझें। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव