शेयर बाजार में आज 15 जुलाई को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. बाजार की रैली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी फोकस में है. कंपनी ने CESC की सब्सिडियरी कंपनी के साथ करार किया है. इसके तहत पूर्वा ग्रीन पावर एनर्जी के साथ विंड कैपासिटी के लिए डील हुई है.
सुजलॉन एनर्जी से जुड़ी क्या है खबर?
एक्सचेंज फाइलिंग में CESC ने बताया कि सब्सिडियरी कंपनी पूर्वा ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड ने सुजलॉन एनर्जी के साथ करार किया है. इसके तहत सुजलॉन एनर्जी विंड टर्बाइनों के ऑपरेशंस और रखरखाव के लिए करार किया है. इसे अगले 2-4 सालों में चालू किया जाएगा.
दोनों शेयरों में बरसाए पैसे
CESC LTD का शेयर BSE पर करीब 2% की गिरावट के साथ 183.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में करीब 150% तक का रिटर्न दिया है. 3-6 महीने में स्टॉक का रिटर्न 30% से ज्यादा का है. वहीं, सुजलॉन एनर्जी का शेयर सपाट 54.63 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर एक साल में 200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
सुजलॉन एनर्जी पर क्या है राय?
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का अब तक के हाइएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टेनली ने बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर 58.5 रुपए का टारगेट दिया है. इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर कवरेज करने वाले सभी 5 एक्सपर्ट्स भी बुलिश हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग