Suzlon Energy latest news: पिछले करीब 15 साल से कर्ज के जाल में फंसी कपंनी सुजलॉन एनर्जी अब पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। इस बात की जानकारी कंपनी के चीफ फाइनेंशियल अफसर हिमांशु मोदी ने दी है। हिमांशु मोदी कंपनी के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद एक चैनल से बात कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने यह बड़ा खुलासा किया।
हिमांशु मोदी ने बताया कि लगातार कर्ज के बोझ से दबी कंपनी अब न सिर्फ कर्ज मुक्त हो गई है, बल्कि उसके पास 600 करोड़ रुपये का कैश सरप्लस भी है। इसके चलते अब कंपनी को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत नहीं है।
इन्होंने बताया कि इसके चलते सुजलॉन एनर्जी को अब अपनी संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं है। अब ऐसा तभी किया जाएगा जब कंपनी के लिए जरूरी होगा, कर्ज पटाने के लिए ऐसा करना मजबूरी नहीं है। कंपनी कुछ समय पहले क्लालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लाई थी। इससे जुटाया गया पैसा कर्ज को पटाने में इस्तेमाल किया गया था।
सुजलॉन एनर्जी के कर्ज पटने का फायदा दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम में भी दिखा है। कंपनी की रेवेन्यू मामूली से कम रही, लेकिन उसका मुनाफा करीब दोगुना हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण कर्ज मुक्त से ब्याज की अदायगी से पैसे बचना है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अब लगातार अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
एक तरफ जहां को ब्याज का पैसा न देने के चलते फायदा हो रहा है, वहीं कंपनी के पास अच्छा खासा आर्डर भी है। इस वक्त कंपनी के पास करीब 16000 मेगावॉट के आर्डर हैं। वहीं हर तिमाही में लगातार कंपनी को आर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में कंपनी का काम तेजी से बढ़ने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
ऐसे में जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयर के रेट में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। वैसे भी एक ब्रोकरेज कंपनी सुजलॉन एनर्जी का प्राइस टारगेट 40 रुपये का जारी कर चुकी है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत