Surya Roshni: तेजी से भागती-दौड़ती दुनिया में किचन के काम के लिए समय नहीं निकल पाता है. किचन अप्लायंसेज के होने से काम सुगमता और जल्दी से हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सूर्या रोशनी (Surya Roshni) ने सूर्या पावर प्लस जूसर मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च कर दिया है. इसके जरिए जूस बनाने से लेकर अन्य कई काम किए जा सकते हैं. हालांकि, पिछले एक साल में सूर्या रोशनी का शेयर सपाट रहा है.
पीसने और ब्लेंडिंग के लिए बेस्ट!
सूर्या पावर प्लस जूसर मिक्सर ग्राइंडर एक मजबूत 100% कॉपर मोटर के साथ आता है, जो 22,000 RPM की तेज गति पर चलता है. इससे पीसने और ब्लेंडिंग का काम तेज़ और आसान हो जाता है. इसके साथ एक स्पेशल वेंटिलेशन डक्ट कूलिंग सिस्टम भी है, जो मोटर को ठंडा रखता है और इसकी लाइफ को बढ़ाता है.
सूर्या पावर प्लस जूसर मिक्सर ग्राइंडर 100 मिनट तक लगातार चल सकता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन है. इस पर 2 साल की वारंटी भी मिलती है, जो इसके टिकाऊ और भरोसेमंद होने का भरोसा देती है. साथ ही मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलती है.
दो जार के साथ आता है जूसर मिक्सर
सूर्या पावर प्लस के साथ 1.75 लीटर का पारदर्शी और न टूटने वाला पॉलीकार्बोनेट जार और 1 लीटर का स्टेनलेस स्टील जार मिलता है. दोनों जार चौड़े मुंह के साथ आते हैं जिस से इन्हें भरना और साफ करना आसान होता है. अपनी मल्टी-यूज विशेषता के साथ यह ग्राइंडर आसानी से ड्राई और वेट ग्राइंडिंग, मिक्सिंग, क्रशिंग और लिक्विडाइजिंग जैसे सभी काम संभालता है, जिससे यह आपके किचन का एक भरोसेमंद साथी बन जाता है.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट