Adani-Hindenburg मामले में सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को सेबी द्वारा दायर ताजा स्टेटस रिपोर्ट पर विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के मुताबिक, 15 सितंबर को सीजेआई डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई की संभावना है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से 25 अगस्त को एक ताजा स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया कि उसने सुप्रीम कोर्ट के अनुपालन में 24 मामलों की जांच की और कहा कि बाजार नियामक अडानी हिंडनबर्ग मामले में जांच के नतीजे के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेबी के कार्यकारी निदेशक वी.एस. सुंदरेसन द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त 24 जांचों में से 22 अंतिम प्रकृति की हैं और 2 अंतरिम प्रकृति की हैं। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में उक्त 22 अंतिम जांच रिपोर्ट और 1 अंतरिम जांच रिपोर्ट को बाजार नियामक की मौजूदा प्रथा और प्रोसेस के मुताबिक कॉम्पिटेंट अथॉरिटी द्वारा अप्रूव्ड किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कहा गया है कि एक शेष मामले के संबंध में अंतरिम निष्कर्ष सक्षम प्राधिकारी द्वारा अप्रूव्ड है और बाजार नियामक ने बाहरी एजेंसियों से जानकारी मांगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कहा गया है कि ऐसी सूचना प्राप्त होने पर उक्त मामलों में आगे की कार्रवाई, यदि कोई हो, निर्धारित करने के लिए अंतरिम जांच रिपोर्ट के साथ उसका मूल्यांकन किया जाएगा।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने 14 अगस्त को जांच की प्रोसेस पूरी करने के लिए और मामले में स्थिति रिपोर्ट फाइल करने के लिए 15 दिनों का विस्तार मांगा था। सेबी की तरफ से कहा गया था कि उक्त 24 जांचों में से 17 अंतिम और पूर्ण हैं और बाजार नियामक की मौजूदा प्रथा और प्रक्रियाओं के मुताबिक सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित हैं।
सेबी ने इससे पहले अडानी-हिंडनबर्ग मामले के संबंध में न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई विभिन्न सिफारिशों पर शीर्ष न्यायालय के समक्ष विचार व्यक्त किया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान