Sunrest Lifescience जो हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कंपनी हैं। इस कंपनी के शेयर की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। सनरेस्ट लाइफसाइंस का आईपीओ रिटेल निवेशको के दम पर ओवरऑल 48 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।
शेयर आईपीओ के तहत 84 रु के भाव पर जारी हुए हैं। इसकी आज एनएसई एसएमई पर इसकी 84 रु के भाव पर एंट्री हुई है इसका मतलब निवेशको को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला।
कैसे मिला था आईपीओ को रिस्पांस
सनरेस्ट लाइफसाइंस का 10 करोड़ 85 लाख रु का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 नवंबर से 9 नवंबर के बीच खुला था। निवेशकों का इस आईपीओ को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने काफी तगड़ा निवेश किया था।
रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्से को 65.74 गुना बोली मिली थी और ओवरऑल यह आईपीओ 48.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सनरेस्ट लाइफसाइंस आईपीओ के तहत 10 रु की फेस वैल्यू वाले 12 लाख 91 हजार 200 नए शेयर जारी हुए हैं।
नए शेयर के माध्यम से जुटाएं पैसे का उपयोग वर्किंग कैपिटल के जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा। इसके साथ ही आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में होगा।
कंपनी के बारे में
सनरेस्ट लाइफसाइंस वर्ष 2017 में बनी है यह कंपनी टैबलेट्स, सिरप, कैप्सूल्स,ओइंटमेंट, जेल, माउथवॉश, सॉलूशन, सस्पेंशन, ड्राई पाउडर्स और टूथपेस्ट बेचती है।
इसके उत्पाद को थर्ड पार्टी तैयार करती है। इसके महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में इसके 43 थर्ड पार्टी मैनुफैक्चरर्स हैं। कंपनी के पास 32 प्रोडक्ट्स के लिए 18 रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। कंपनी के
कंपनी की वित्तीय सेहत
अगर हम कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें तो फिर निरंतर कंपनी की वित्तीय सेहत में सुधार हो रहा है। कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2021 में 16 लाख 55 हजार रु का नेट प्रॉफिट हुआ था।
कंपनी का नेट प्रॉफिट फाइनेंशियल ईयर 2022 में बढ़कर 77 लाख 71 हजार रु हो गया वही, फाइनेंशियल ईयर 2023 में भी नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है और यह नेट प्रॉफिट बढ़कर 2.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इतना ही नहीं इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी काफी तेजी से बढ़ा है और फाइनेंशियल ईयर 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 16 करोड़ 95 लाख रु था।
फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ और यह रेवेन्यू बढ़कर 26 करोड़ 91 लाख रु हो गया और फिर फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 24 करोड़ 67 लाख रु पर पहुंच गया।
इस फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की बात करें तो जून तिमाही में इसे 75.08 लाख रु का नेट प्रॉफिट और 5 करोड़ 64 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Credit Score: Credit Card बंद कराने से हो सकता है क्रेडिट स्कोर खराब, जानिए क्यों
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह