Suzlon Energy news: सुजलॉन एनर्जी से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सन फार्मा के प्रमोटर दिलीप सांघवी और उनकी सहयोगी कंपनियों की तरफ से फरवरी 2020 में हस्ताक्षरित संशोधित और पुनर्निर्धारित शेयरधारकों के समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस समझौते की समाप्ति के बाद, सुजलॉन के बोर्ड में निवेशक समूह के नामित निदेशक, हितेन टिंबाडिया ने भी 26 सितंबर 2023 से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह से सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट है।

Advertisement

जून तिमाही के अंत में शेयरधारिता आंकड़ों के अनुसार, दिलीप सांघवी और उनकी सहयोगी कंपनियों के पास सामूहिक रूप से सुजलॉन एनर्जी में कम से कम 7.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। हालाँकि, सुजलॉन एजर्नी ने स्पष्ट किया है कि समझौते की समाप्ति से कंपनी के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं दिलीप सांघवी ने एक अलग बयान भी जारी किया, जिसमें संकेत दिया गया कि औपचारिक शेयरधारक समझौता रद्द कर दिया गया है, लेकिन वह और उनकी सहयोगी कंपनियां कंपनी में निवेशक बने रहेंगे। वहीं सांघवी के बयान में सुजलॉन की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं और बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करने के उनके प्रयासों के लिए समर्थन भी व्यक्त किया गया।

Advertisement

फरवरी 2020 में, सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड ने भारतीय रिजर्व बैंक के जून 2019 के परिपत्र के तहत कंपनी और उसकी विशिष्ट पहचान वाली सहायक कंपनियों दोनों के लिए ऋण पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

इसके तहत 1,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसमें से कुछ पैसा सांघवी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य मेडिसेल्स लिमिटेड, और दिलीप सांघवी के परिवार की संस्थाओं से भी आया था।

Advertisement

वहीं इससे पहले 2015 में, सन फार्मा के प्रमोटर ने 1,800 करोड़ रुपये में सुजलॉन एनर्जी में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। यह हिस्सेदारी सांघवी, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे संबद्ध कंपनियों को तरजीही आधार पर 1 करोड़ शेयरों के आवंटन के माध्यम से खरीदी गई थी।

सुजलॉन एनर्जी अब कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। ऐसे में कंपनी अब अपने बोर्ड को नए रूप में लाना चाह रही है। जिन लोगों से कर्ज लिया गया था, उन लोगों के प्रतिनिधि अब बोर्ड को छोड़ रहे हैं। इनकी जगह पर सुजलॉन एनर्जी अब अपने लोग बोर्ड में ला सकेगी।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी को लगातार बड़े आर्डर मिल रहे हैं। दूसरी तरफ वह कर्ज मुक्त हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी काफी तेजी से प्रगति कर सकती है।