Summer Special Train: अगर आप बनारस में रहते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। जी हां, इस गर्मी में आपको ट्रेन से सफर करते समय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इंडियन रेलने ने एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। दो समर स्पेशल ट्रेनों को रेलवे शुरु करने जा रहा है। पैसेंजर्स की सुविधा के लिए और यात्रा की मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों को शुरु करने का फैसला लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इन ट्रेनों का क्या शेड्यूल है।

Advertisement

इन ट्रेनों से कर पाएंगे सफर

Advertisement

मुंबई से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरु किया गया है। 04229 विशेष ट्रेन शुक्रवार दिनांक 14.06.2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से 13.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वहीं, 04230 विशेष ट्रेन बुधवार दिनांक 12.06.2024 को वाराणसी से 22.20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ये है रूट

Advertisement

इन ट्रेनों का रूट ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज और जौनपुर पर रूकेगी।

जिसमें 1 वातानुकूलित -II टियर, 1 वातानुकूलित-III टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन (21 कोच) शामिल हैं।

इन ट्रेनों की भी मिलेगी काशी वालों की सुविधा

Advertisement

आपको बता दें कि काशी को एक और वंदे भारत का तोहफा मिला है। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से हावड़ा के बीच मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। चेन्नई में स्थित आईसीएफ से 15 वंदे भारत निकली है। इसमें आठ कोच की चेयरकार और स्लीपर वंदे भारत शामिल है। इसके साथ ही इसमें 130 से 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत महज छह घंटे में सफर तय करेगी।

Advertisement

वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी से पटना और वाराणसी से रांची के बीच एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरु किया जा रहा है। बनारस-हावड़ा मिनी वंदे भारत इस तरह की पांचवीं ट्रेन होगी। अभी जितनी भी वंदे भारत चल रही हैं वे कैंट स्टेशन से ही हैं। हावड़ा वंदे भारत को बनारस स्टेशन से चलाया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन शुरु करने की जानकारी रेलवे बोर्ड देगा।

Advertisement

ऐसे कर सकते हैं आप बुकिंग

अगर आप इन ट्रेनों के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो स्पेशव ट्रेन संख्या 04229 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 12.06.2024 को सभी कम्प्यूटराइस्ड आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी। विशेष ट्रेनों के हाल्ट और समय की पूरी जानकारी के लिए आप www.enquiry. Indianrail.gov.in या NTES ऐप पर विजिट कर सकते हैं।