नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है। सरकार ने जनवरी से मार्च तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि खाते सहित छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया जाता है।
डाकघर की बचत योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना सबसे ज्यादा रिटर्न देने के मामले में शीर्ष पर है। सुकन्या स्कीम के तहत आपकी 10 साल की बच्ची का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल बैंक में खुलवाया जा सकता है। आय कर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत सुकन्या योजना में निवेश पर तिगुना छूट लाभ दिया गया है। निवेश की गई राशि, ब्याज के रूप में अर्जित आय और निकासी वाली राशि पर कोई कर नहीं लगेगा। जिन बैंकों में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है, उनमें सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने की सुविधा भी है। अभी सुकन्या योजना के निवेश पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
सुकन्या योजना के अकाउंट की मेच्योरिटी बच्ची की उम्र 21 साल होने पर है, लेकिन इसमें पैरेंट को 14 साल ही निवेश करना होता है। सुकन्या योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा, मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। इस स्कीम के जरिए मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से 64 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरें इस वक्त 7.6 फीसदी तय की गई हैं। अगर आप हर महीने 12,500 रुपये के हिसाब से एसएसवाई अकाउंट में निवेश करते हैं तो साल में आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करेंगे। अगर यह ब्याज दरें बरकरार रहती हैं और 14 साल तक आप 1.50 लाख रुपये सालाना निवेश करते हैं तो कुल योगदान 21 लाख रुपये का होगा।
सुकन्या खाते में 14 साल में 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग ब्याज के हिसाब से यह रकम 37,98,225 रुपये हो जाएगी। इसके बाद 7 साल तक इस रकम पर 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलता रहेगा। आपकी बिटिया के 21 साल का होने या मैच्योरिटी पर यह रकम करीब 63,42,589 रुपये होगी। इससे साफ है कि 21 लाख रुपये का आपका निवेश मैच्योरिटी पर 63.5 लाख रुपये बन जाएगा। सुकन्या योजना में निवेश पर आपको 42.5 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
- अपने संबंधित बैंक में आवेदन करें और अपने एसएसवाई खाते के लॉगिन क्रेडेंशियल जुटाएं। केवल कुछ ही बैंक अपने खाताधारकों को एसएसवाई खाता बैलेंस ऑनलाइन चेक करने दे रहे हैं।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन होने के बाद होमपेज पर जाएं, और आप शेष राशि की जांच कर सकते हैं। आप इसे अपने खाते के डैशबोर्ड पर भी देख सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के माध्यम से आप केवल अपने खाते में शेष राशि देख पाएंगे। आप इस पोर्टल के माध्यम से लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
- सुकन्या समृद्धि फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच सबसे अधिक भुगतान वाली ब्याज दर योजनाओं में से एक है। इस योजना की वापसी की दर जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही के लिए 7.6% है। 15 साल के लिए एक साल में हर महीने 2,500 रुपये का निवेश आपको 12.7 लाख रुपये की परिपक्वता राशि देगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान