Sukanya Samriddhi Yojana New Updates: देश की बेटियों के लिए सरकार समय-समय पर कई तरह की स्कीम को शुरु करती रहती है। इन्हीं में से एक है सुकन्या समृद्धि स्कीम। इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखना है। यह एक पोस्ट ऑफिस स्कीम के तहत चलाई जा रही बचत योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले निवेश किया जाता है। हाल ही में सरकार ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

ब्याज से जुड़ा हुआ बदलाव जल्द हो सकता है

Advertisement

आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में अभी सरकार की तरफ से सालाना 8.2 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है, लेकिन सरकार ब्याज को लेकर समीक्षा बैठक करने वाली है।

यह जून महीने में खत्म होने वाली तिमाही में हो सकती है। लेकिन यह भी संभावना है कि सरकार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी। खाते में किये गए निवेश पर 8.2 % की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

Advertisement

अकाउंट क्लोजर को लेकर बदलाव

बेटी की मृत्यु होने पर या फिर उसका एड्रेस बदलने पर खाते को बंद किया जा सकता था। लेकिन अब यदि अभिभावक की मौत हो जाती है या उन्हें कोई जानलेवा बीमारी हो जाती है तो भी सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को बंद किया जा सकता है।

न्यूनतम और अधिकतम राशि से जुड़ा बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर खातों में अभिभावक द्वारा एक साल में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा नहीं कराये जाते तो खाते को डिफाल्ट की श्रेणी में रखा जाता था, लेकिन अब जब तक खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता तब तक उसमें उपलब्ध जमा राशि पर ब्याज दिया जाएगा।

Advertisement

अब तीसरी बेटी को भी मिलेगा फायदा

पहले केवल दो बेटियों के जन्म पर ही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ ले सकते थे, लेकिन अब अगर आपकी तीसरी बेटी भी है तो आप इस योजना के अंतर्गत अकाउंट को खोल सकते हैं। पहले बेटी होने के बाद दोबारा जुड़वा बच्चियां होने पर ही लाभ मिलेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना से मिलते हैं कई सारे फायदे

Advertisement

यह एक सरकारी सेविंग्स है। जिसमें इसमें बाजार जोखिम नहीं है और आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेशक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश कर सकता है।

इस योजना के तहत अगर आपकी बेटी की की उम्र 18 साल की हो जाने या कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद भी खाते से कुछ राशि निकाली जा सकती है, लेकिन आप एक साल में केवल एक बार ही खाते से निकासी कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, गोद ली हुई बच्ची को भी इस योजना के अंदर शामिल किया गया है।

Advertisement

आप जरूरत पड़ने पर खाते को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस या एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन यह तभी किया जाता है जब खाता धारक मूल जगह से कहीं और चला गया हो और ऐसे में आपको प्रूफ दिखाना पड़ेगा।