नई दिल्ली, जुलाई 30। केंद्र सरकार देश के लोगों को रिस्क फ्री रिटर्न देने के लिए कई स्माल सेविंग स्कीम्स चला रही है। ये योजनाएं मध्यम आय के उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे इनवेस्ट करके भविष्‍य के लिए एक अच्‍छा फंड तैयार करना चाहते हैं। अगर आप भी अपने बच्चो की शादी या उच्च शिक्षा के लिए आज से ही निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए केन्द्र सरकार की सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश करना एक बेहतर विकल्प है।

Advertisement

250 रु से कर सकते हैं निवेश

सुकन्या समिद्धि योजना की खास बात यह है कि इसमें आप 250 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है। सरकार इस योजना में ब्‍याज अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी देती है। अगर आप सुकन्या योजना में निवेश करते हैं तो आपको टैक्स में भी बचत होगी।

Advertisement
7.6 फीसदी मिल रहा है ब्याज

केन्द्र सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी के दर से सालाना ब्याज दे रही है। इस योजना में एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता हैा। अकाउंट ओपन होने के बाद आपको हर वर्ष कम से कम 250 रुपए जरूर भरेन पड़ेगे नहीं तो आपको 50 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा।

10 साल से कम उम्र के बच्चियों के नाम खुलेगा खाता

अगर आपकी बेटी 10 साल से कम उम्र की है, तो उसके नाम पर सुकन्या खाता खुलवा सकते है। इस स्कीम के तहत आप केवल एक बेटी के नाम पर ही खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं।

कब मिलेगा पैसा

इस स्कीम की मैच्योरिटी तब होगी, जब बेटी 21 साल की हो जाएगी। इसमें जमा किए गए पैसे को बेटी के 18 साल की होने से पहले निकलवाया नहीं जा सकता। 18 साल के बाद जमा राशि का 50 फीसदी हिस्‍सा ही निकाला जा सकता है। जब बेटी के 21 साल के हो जाएगी तब पूरा पैसा मिल जाएगा। पैसे को आप एकमुश्त या फिर किश्तों में ले सकते हैं। आप एक साल में एक बार ही पैसा निकाल सकेंगे। अधिकतम 5 सालों की किश्त में पैसा निकाल सकते हैं।