Government Schemes: आज के समय में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अपने लिए और अपने बच्चों के लिए सही समय में वित्तीय योजना बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आप बेटी के लिए निवेश करने का सोच रहे हैं, तो फिर आप इन सरकारी योजना में निवेश कर सकते है। इन योजना में निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन सरकारी योजना में निवेश कर आप एक बेहतर राशि जुटा सकते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
पहली योजना सुकन्या समृद्धि योजना है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक खाता खोल सकते है और 21 वर्ष के बाद पूरी राशि निकली जा सकती है। इस योजना के तहत माता-पिता बेटी के नाम पर सिर्फ 250 रु से अकाउंट खुलवा सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष के दौरान आप इस योजना में 1 लाख 50 हजार रु निवेश कर सकते है। अभी इसमें 8 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
अगली योजना की बात करें, तो फिर इसका नाम बालिया समृद्धि योजना है। यह योजना मणिपुर सरकार की तरफ से चलाई जा रही है। यह योजना बेटियों के लिए संचालित की जा रही जाती है। ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से जीवन-यापन कर रहे है। वे इस योजना का फायदा ले सकते है। इस योजना के तहत बेटियों के वार्षिक 300 रु से लेकर 1 हजार रु तक की स्कॉलरशिप मिलती है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कूली शिक्षा और इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम के बीच के अंतर को कम करने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई हैं। ऐसे स्टूडेंट्स जिनको 10वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत और साइंस मैथ्स में 80 फीसदी पाने वाले स्टूडेंट्स इस योजना का फायदा ले सकते है। इसके लिए सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
वर्ष 2008 में केंद्र सरकार ने लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय योजना शुरू की। इसके तहत आठवीं कक्षा पास और 9वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्र को इसका फायदा मिलता है। इसमें बेटियों के नाम पर केंद्र सरकार 3 हजार रु जमा करती है। जो 18 वर्ष के बाद ब्याज के साथ दी जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान