Success Story : राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुई। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कहा हैं कि आज के समय में हमारी जो बेटियां हैं अपनी पहचान बना रही हैं। इस सम्मेलन के दौरान कुछ महिलाएं आई। जिन्होंने राष्ट्रपति को अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। महिला स्व सहायता समूह यह जो सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। इसमें मध्यप्रदेश की लगभग 15 हजार महिलाएं शामिल हुई। जिसमें मध्यप्रदेश की एक महिला ने अपनी सफलता की कहानी राष्ट्रपति को सुनाई। आइए जानते है उनकी सफलता की कहानी।

Advertisement

महिला ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई

यह सफलता की कहानी अनीता की हैं जो महिला सहयोग संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष है। अनिता भरतपुर ग्राम की रहने वाली हैं। अनिता आजीविका मिशन से जुड़ी और उसके बाद उन्होंने पहले लोन लिया और भैंस खरीदी। उन्होंने अपना जो कर्ज था उसको दूध बेच बेच कर अदा किया।

Advertisement

दोबारा लिया लोन

अनिता ने उसके बाद फिर से लोन लिया और एक आटा चक्की लेकर लगाई। क्योंकि उनके गांव में लोगों को आता पिसवाना हैं, तो फिर उसके लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता था। इसका लोन भी उन्होंने चुका दिया। उसके बाद उन्होंने फिर लोन लिया। उससे उन्होंने पति के लिए ट्रैक्टर लिया। अनीता ने कहा जिससे मैंने अपने पति को भी रोजगार से लगाया। उन्होंने कहा जब में मजदूर थी उस वक्त बच्चों को साथ लेकर जाती थी। अब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अब में महीने के 50 हजार रूपये की कमाई करती हूं।

Advertisement

कम संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाएं यह महिलाएं स्वभाव से जानती हैं

स्व सहायता समूह के सम्मेलन जो भोपाल में आयोजित हुआ था। उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कम से कम संसाधन का बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाएं इसको महिलाएं स्वभाव से ही जानती हैं। आज का जो आधुनिक समय है इस समय महिलाएं आधुनिक विकास में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर सभी क्षेत्रों में समाज को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दे रही हैं और देश को आगे बढ़े इसके लिए आपका बहुत जरूरी योगदान दे रही हैं।

Advertisement