Success Story : आज हम आपको दो दोस्तों की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। इनका नाम कीर्ति जांगड़ा और नीतू यादव हैं। दोनों लड़किया डेयरी फार्मिंग को लेकर एनीमॉल नाम से एक स्टार्टअप चला रही हैं। इन्होंने इस स्टार्टअप को पार्ट टाइम के तौर पर शुरू करा था। लेकिन इनको इस स्टार्टअप को शुरु किए हुए लगभग दो वर्ष हो चुके है। आज इनकी यह कंपनी एक शानदान मुनाफा कमा रही है। इन दोनों लड़कियों ने मिलकर अभी तक लगभग 250 मिलियन डॉलर का फंड को भी जुटा लिया है। आइए जानते है इनके बारे में।
कीर्ति जांगड़ा जो 28 वर्षीय की हैं जो हरियाणा की रहने वाली है। कीर्ति के पिता हरियाणा में सरकारी कर्मचारी हैं। नीतू यादव जो 26 वर्ष की हैं। वो राजस्थान की रहने वाली है नीतू के डेयरी किसान है। दोनों दोस्तों ने आईआईटी दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करी है। दोनों दोस्तों ने एक स्टार्टअप पर काम करना शुरू कर दिया था। कीर्ति ने अमेरिका से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करी हुई थी। कीर्ति ने अपने इस करियर को छोड़ दिया और एक नए स्टार्टअप पर काम को करना शुरू कर दिया। इन दोनों दोस्तों के पास एक आइडिया था। वे दोनों मवेशियों के व्यापार के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस बनाना चाहती थी।
दरअसल, इन दोनों दोस्त कीर्ति और नीतू ने मिलकर एनीमॉल डाट इन नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च करा है, इस ऐप की सहायता से कोई भी व्यक्ति पशु को आसानी से खरीद सकता है और बेच सकता है। इतना ही नहीं इस वेबसाइट की सहायता से पशुओ के बारे में अधिक जानकारी को हासिल भी की जा सकती है साथ ही ये वेबसाइट आपको पैसे जीतने का भी अवसर प्रदान करती है।
ये ऐप आपको आपके 100 किमी के दायरे में जो भी पशु क्रेता और जो भी पशु विक्रेता है। उन क्रेताओं और विक्रेताओं की जानकारी प्रदान करता है। इन जानकारी की सहायता से आप उनसे आसानी से संपर्क कर सकते है। ये एक अग्रणी स्टार्ट अप है। जो आपको देश में पशुओं से संबंधित परामर्श देता है और आपको पशुओं को खरीदने और बेचने में सहायता प्रदान करता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान