नई दिल्ली, अगस्त 23। बायजू ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ देश की सबसे कम उम्र वाली दूसरी सबसे अमीर शख्सियत हैं। 34 वर्षीय दिव्या के पास आज कुल संपत्ति 22.3 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक की है। दिव्या बायजू कंपनी शुरू करने वाले बायजू रविंद्रन की पत्नी है।
दिव्या शुरू में रविंद्रन के पास ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। लेकिन बाद ने दोनों ने शादी कर ली और दोनों ने कम्पनी को एक बड़ी ऊंचाई में ले गए। 39 वर्षीय बायजू रविंद्रन दिव्या के बाद फोर्ब्स की सूची में तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं। वर्ष 2011 में रविंद्रन ने जो एक गणित की ट्यूशन पढ़ाया करते थे। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा कंपनी की स्थापना करी थी।
वर्ष 2008 में दिव्या ने अपने करियर की शुरुवात की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शुरू में वे जिन छात्रों को पढ़ाती थी। वे उनसे कुछ वर्ष ही छोटे थे। इसी लिए थोड़ा परिपक्व दिखने के लिए वह साड़ी पहनकर क्लास में पढ़ाने के लिए जाती थी। जीआरई परीक्षा पास करने के बाद उन्हें कई शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भर्ती कराया गया मगर दिव्या ने भारत में रहने और रविंद्रन के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया।
दिव्या को पढ़ाई से प्यार हो गया। दिव्या ने माता पिता की इकलौती संतान होने के कारण से भी विदेश जाने के बजाय उनके साथ बैंगलोर में रहना ही सही समझा। दिव्या और रविंद्रन के दो पुत्र है। दिव्या की अपने स्टूडेंट्स और पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता को इस बात से समझ सकते है कि वे उनके बड़े बेटे के जन्म में समय मातृत्व अवकाश पर थी और जब दिव्या का बेटा सो जाता होता था तो फिर वे स्टूडेंट्स के लिए वीडियो रिकॉर्ड करती होती थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान