Success Story: ऐसा कहा जाता है कि एक आइडिया पूरी लाइफ चेंज कर सकता है। कुंअर सचदेव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो पहले दो पैसे कमाने के लिए गली-गली पेन बेचते थे। उन्हें एक दिन एक आइडिया आया और उन्होंने मामूली पूंजी निवेश करके एक ऐसा कारोबार शुरू किया जो आज देश ही नहीं, कई देशों में शानदार कारोबार कर रहा है। आज सचदेव लगभग 3,000 करोड़ रु की कंपनी के मालिक हैं।

Advertisement

हजारों युवाओं को सचदेव की यह कहानी प्रेरणा देने वाली है। उनके पिताजी एक क्लर्क थे। उनका बचपन तंगी से बीता। शुरुआती शिक्षा जो पहले प्राइवेट स्कूल में हो रही थी, अब सरकारी स्‍कूल से पूरी करनी पड़ी। उन्हें अपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए घर घर जाकर पैन भी बेचना पड़ा।

Advertisement

बचपन में कुंवर सचदेव का सपना था कि वह बड़े होकर डॉक्टर बने, लेकिन कुंवर सचदेव किस्‍मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कुछ वर्ष नौकरी करने के बाद खुद का कारोबार शुरू किया जो आज लगभग 3,000 करोड़ रु है।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कुंवर के सामने केवल शुरूआती पढ़ाई में ही परेशानी आई, बल्कि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन करने के दौरान भी एक केबल कम्‍युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग का काम किया।

Advertisement

उन्हें कंपनी में काम करने के दौरान ही समझ आ गया था कि देश में केबल इंडस्‍ट्री में ग्रोथ की काफी अधिक संभावना है। बस उन्होंने नौकरी छोड़ दी और एक कंपनी बनाई। जिसका नाम सू-कैम कम्‍यूनिकेशंस रखा। उन्होंने बाद में इस कंपनी को पूरी तरह बदल कर सोलर प्रोडक्‍ट के उत्‍पादन में लगा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंवर सचदेव खुद बताते है कि सोलर प्रोडक्‍ट वाली कंपनी बनाने का आइडिया उन्‍हें अपने घर में लगे एक इनवर्टर से मिला। कुंवर सचदेव ने बताया कि घर में एक पुराना इनवर्टर लगा था, जिसमें काफी घटिया क्‍वालिटी का मैटेरियल यूज किया गया था।

Advertisement

उन्होंने इसके बाद इन्वर्टर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्ष 1998 में अपनी कंपनी का नाम बदल दिया और इसका नाम बदलकर सू-कैम पॉवर सिस्‍टम कर दिया। उनकी कंपनी आज तमाम तरह के सोलर प्रोडक्‍ट बनाती है, जिनकी मांग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी है।

उन्होंने सोलर आधारित प्रोडक्‍ट बनाने पर ही अधिक फोकस किया। आज उनकी कंपनी सोलर से जुड़े हुए इन्वर्टर बनाती है। बेहतर क्वॉलिटी होने के वजह से उनके प्रोडक्‍ट की मांग देश में ही नही, बल्कि विदेशों में भी काफी होती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके बिजनेस का मार्केट मूल्य अब तक लगभग 2 हजार 300 करोड़ रु पहुंच गया है। उनके सोलर प्रोडक्‍ट की कैपिसिटी लगभग 10 घंटे तक रहती है।उनकी कंपनी के प्रोडक्‍ट अभी तक लाखों घरों में उपयोग किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Electricity Bill: बिजली बिल आएगा काफी कम, बदले ये आदतें