Success Story : अगर आप ऊंचे सपने देखते है और उन सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत भी करते है, तो फिर आपको सफलता जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है। जिसने ऊंचे सपने तो देखे ही साथ ही उसको पूरा करने के लिए मेहनत भी की ओर सफलता प्राप्त की। आज हम आपसे जिस व्यक्ति की बात कर रहे है। उनका नाम पुनीत रंजन है। यह डेलॉइट ग्लोबल के सीईओ है। उन्होंने अपने लाइफ में काफी कठिन संघर्ष किया है। इसी वजह से वे आप उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है, तो आइए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी।

Advertisement

पुनीत रंजन बचपन का अभाव में बीता

पुनीत रंजन का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ था। पुनीत रंजन का बचपन काफी अभाव में बीता। पुनीत के माता-पिता की आर्थिक स्थिति बेहतर नही थी। इस वजह से उन्हें अपने स्कूल की फीस भरने में भी काफी कठिनाई होती थी। पुनीत रंजन के माता-पिता के पास स्कूल की फीस भरने के लिए तक के लिए पैसे नही थे। लॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल प्रदेश से पुनीत ने अपनी स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद पुनीत रोहतक के एक स्थानीय कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

Advertisement
आगे की पढ़ाई स्कॉलरशिप की मदद से की

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से पुनीत रंजन के लिए नौकरी करना आवश्यक था। पुनीत ने इसी बीच एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा। इसके बाद पुनीत नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गए। वे नौकरी की तालाश कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने आगे की पढ़ाई करना जारी रखा। इसी बीच पुनीत को विदेश में पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप मिली। पुनीत दो जोड़ी जींस और कुछ पैसों के साथ अमेरिका चले। वहां से पुनीत ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद डेलॉयट ने पुनीत की प्रतिभा को पहचाना और आखिरकार वर्ष 1989 में पुनीत को डेलॉइट में नौकरी मिल गई।

Success Story : फूलों के कारोबार से दो बहनें कमा रहीं 8 करोड़ रु, ऐसे की शुरुआत | GoodReturnss
इस तरह बने पुनीत रंजन डेलॉइट के सीईओ

डेलॉइट में पुनीत रंजन ने लगभग 33 वर्षो तक काम किया। इसके बाद आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी मेहनत को देखते हुए। डेलॉइट ने 16 फरवरी, 2015 को उन्हें अपना सीईओ बना दिया। पुनीत रंजन जिनका नाम भारत में हुआ है। वे आज अमेरिका स्थित लेखांकन कंपनी डेलॉइट ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यकत हैं। डेलॉइट कंपनी की उपस्थिति भारत में है ही इसके साथ ही कंपनी दुनिया के 150 से अधिक देशों में है। इनमें लगभग 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते है और आज पुनीत रंजन 59.3 अरब डॉलर की कंपनी के सीईओ है।