Success Story : अगर आप अधिकतर कैब बुक करते है, तो फिर आप ओला का नाम तो जानते ही होंगे। देश में किसी भी शहर में घूमते समय आपने एक न एक बार ओला टैक्सी का इस्तेमाल तो किया ही होगा। जो आपको आपके इच्छित पते पर ले जाती है। ओला से न केवल टैक्सी किराए पर ली जा सकती हैं। बल्कि ऑटोरिक्शा, बाइक भी किराए पर ली जा सकती है। देश में वर्तमान में ओला सबसे बड़ी कैब प्रदाता है। आज ओला ने केवल 10 से 11 वर्षों में देश में एक अपनी अलग ही जगह बना ली है। आज हम आपको इसी की कहानी बताने जा रहे है, तो आइए जानते जानते है इसके बारे में।
ओला की जो सफलता की कहानी है। ये बहुत ही दिलचस्प है। भाविश अग्रवाल जो लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले है। भाविश ने आईआईटी मुंबई से अपनी शिक्षा को प्राप्त की और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी की है। माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए भाविन ने खुद की टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट का नाम उन्होंने देसी टेक डॉट इन रखा। यह वेबसाइट देश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम स्टार्टअप के बारे में जानकारी प्रदान करते थे। लेकिन उनको इस बार का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। कि एक दिन वे खुद अपने इस प्रयास में सफल होंगे।
एक बार भाविश ने अपने दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए के टैक्सी बुक करी थी। ये बुकिंग भाविश ने बैंगलोर से बांदीपुर के लिए लिए करी थी। अचानक मैसूर में ड्राइवर ने टैक्सी को रोक दी और यह कहकर एक्स्ट्रा पैसे मांगने लगा कि वह यात्रा का खर्च वहन नहीं कर सकता। लेकिन भाविश भी जो थे। वे अधिक भुगतान करने के लिए राजी नहीं थे। आखिरकार जो टैक्सी चालक था। वो उनको छोड़कर चला गया। उस समय भाविश के दिमाग में एक आइडिया आया। कि अगर उनको इस तरह की जो समस्या हो रही है, तो आम लोगों को कितनी परेशानी उठाना पड़ता होगा।
भाविश को टेक्नोलॉजी में काफी अधिक रुचि थी। जिससे भाविश के दिमाग में एक आइडिया आया। जिसे उन्हें रेंटल कार का आइडिया आया। भाविश ने जब अपनी फैमिली को अपने इस आइडिया के बारे में बताया तो घर वाले ने उसको पागल बोलकर उसका मजाक उड़ाया। लेकिन भाविश ने किसी की नही सुनी। उसके बाद वर्ष 2010 में भाविश में एक बेहतर कमाई वाली माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी को छोड़ दी और अपने दोस्त अंकित भाटिया के मिलकर ओला कंपनी को शुरुआत की। आज ओला के माध्यम से 15 लाख से भी अधिक टैक्सी ड्राइवरों को रोजगार दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान