Success Story : कहते है अगर किसी इंसान के पास हुनर है, तो उसका वो हुनर कभी भी खाली नहीं जाता है। इंसान का जो हुनर होता है। वो लाइफ में कही न कही काम आ ही जाता हैं। ऐसी ही एक दादी की हम आपको सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं उनका नाम हरभजन कौर है। उनकी आयु 95 वर्ष की है। उनका जो हुनर हैं उसने उनको एक सफल बिजनेस वूमेन बना दिया हैं। हरभजन कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उनकी बेसन की बर्फी का स्वाद लोगों के जुबान में ऐसा चढ़ा हैं कि लगभग सभी घरों में उनकी हाथों की बनी बेसन की बर्फी खाई जा रही हैं। आज के समय में हरभजन जो हैं उनके बिजनेस से लाखों रूपये की कमाई कर रही हैं। चलिए जानते हैं उनकी सफलता कि कहानी।
जैसे-जैसे समय बीतता गया और हरभजन कौर की जो मिठाई है। उसकी भी मांग तेजी से बढ़ने लगी। उसके बाद हरभजन ने अपनी मिठाई को एक ब्रांड नेम दिया। आज के समय में उनकी जो मिठाई हैं वो हरभजन्स ने नाम से बाजार में बिकती हैं। आज के समय में इस ब्रांड की न केवल मिठाई मिलती हैं। बल्कि मार्केट में कई सारी चीजे आज इस ब्रांड के की मिलती हैं जैसे अचार, बादाम का शरबत, लौकी की आइस्क्रीम, आटे की पंजीरी, दाल का हलवा कोई भी कई चीजे बाजार में उपलब्ध है।
हरभजन कौर की जो बेटी हैं रवीना वो बताती हैं। जब इस बिजनेस की शुरुआत हुई थी उस समय मां एक लोकल बाजार था। उसमे बर्फी बेचना शुरू किया था। जिसकी उनको पहली जो कमाई हुई थी। वो 2 हजार रूपये थी।
जो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा हैं उन्होंने भी हरभजन कौर की तारीफ की हैं। उन्होंने जो हरभजन कौर हैं उनको एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का खिताब दिया है। वर्ष 2008 में हरभजन कौर के पति गुजर गए थे। जब पति गुजर गए थे उसके बाद वे खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगी थीं। उसके बाद वे अपनी बेटी के घर रहने लगी थी। मगर उनके घर में सब काम काजी लोग थे। इसी वजह से उनका मन नहीं लगता था। तभी उनकी आयु जब 90 वर्ष की थी। उन्होंने निर्णय कर लिया था। कि उनको काम करना हैं और आज 5 वर्ष के बाद वे लाखों रूपये का बिजनेस हैं उसकी मालकिन हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग