Success Story : विजय शेखर शर्मा एक इंजीनियर हैं। एक वक्त था। जब वे 10 हजार रूपये महीने का कमाते थे। वे अपनी एक छोटी सी कंपनी के माध्यम से वर्ष 2004 में मोबाइल कंटेंट बेचते थे। उन्होंने बहुत मेहनत की और आज अपने दम पर एक 2.5 खरब डॉलर की कंपनी बना ली है, तो फिर चलिए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी।
विजय का सफर बहुत कठिन रहा हैं
विजय शेखर शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। उनकी मां एक ग्रहणी थी और पिता एक स्कूल में शिक्षक थे। अपनी शुरुआती शिक्षा उन्होंने अलीगढ़ के एक छोटे से कस्बे हरदुआगंज से करने के बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। आज उनका नाम अरबपतियों की लिस्ट में आता है।
वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड पेटीएम की पैरंट कंपनी है
जब वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उस वक्त वर्ष 1997 में उन्होंने इंडिया साइट डॉट नेट नाम से एक वेबसाइट बनाई थी। फिर उन्होंने उसको लाखों रूपये में बेच दिया था। उसके बाद उन्होंने वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड की स्थापना साल 2000 में की थी। जिसमें क्रिकेट के मैच के स्कोर दिखाए जाते थे। उसके साथ ही रिंगटोन और परीक्षा परिणाम जैसी खबरें बताई गईं। यह वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड जो हैं वो पेटीएम की पैरंट कंपनी है।
इस तरह से बदल गई थी कंपनी की किस्मत
पेटीएम की शुरुआत 1 दशक पहले हुई थी। उस वक्त पेटीएम जो थी। वो एक मोबाइल रिचार्ज कंपनी थी। जिस वक्त उबर ने पेटीएम को देश में अपनी पेमेंट पार्टनर बनाया। उसके बाद पेटीएम की किस्मत ही बदल गई। पेटीएम के लिए सुनहरा समय जब आया। जब वर्ष 2016 में देश में अचानक जो बड़े नोट थे। उसमें प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही साथ डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा भी दिया गया। उस वक्त यह को कंपनी थी बहुत ही तेजी से बढ़ने लगी थी। उसके बाद पेटीएम ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आज के समय में ये जो कंपनी हैं। 2.5 खराब डॉलर की कंपनी बन चुकी हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान