Angel One: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही नतीजों ने बाजार में मजबूत संदेश दिया है, जिसका असर इसके शेयर प्रदर्शन पर साफ दिखा। 17 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह BSE पर पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 12% उछलकर 327.05 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में शेयर 10.6% की मजबूती के साथ 323.35 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement

इस तेजी के पीछे कंपनी के दमदार तिमाही नतीजे रहे, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है। ब्रोकरेज हाउस Citi और Investec भी इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक रुख बनाए हुए हैं, जिससे बाजार में इसका सेंटिमेंट और मजबूत हुआ है।

Advertisement

तिमाही नतीजों में जोरदार तेजी-
मार्च 2026 तिमाही में एंजेल वन का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 83.5% बढ़कर 320 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 175 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 38% बढ़कर 1,459 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,058 करोड़ रुपये था।

FY2026 में कम हुआ मुनाफा-
अगर वित्त वर्ष के आधार पर देखें तो एंजेल वन का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 2026 में घटकर 915 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1,172 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5137 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 5238 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 3880.35 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 3655.72 करोड़ रुपये के थे।

Advertisement

मार्केट कैप बढ़कर 29,400 करोड़-
आज की तेजी से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 29,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 28.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 50 प्रतिशत और 2 सप्ताह में 34 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 150 प्रतिशत मजबूत हुई है। तिमाही के दौरान एंजेल वन ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके 50 करोड़ रुपये जुटाए।

Advertisement

शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार-
ब्रोकरेज सिटी ने एंजेल वन के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और 340 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस कंपनी के मामले में मार्च तिमाही में क्लाइंट की ट्रेडिंग एक्टिविटी में मजबूती दिखी। सभी कैटेगरी के ऑर्डर्स पर एवरेज रियलाइजेशन में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इनवेस्टेक ने भी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 340 रुपये का टारगेट रखा है।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]