नयी दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी। बाजार में आयी गिरावट के पीछे विदेशी शेयर बाजारों में हुई बिकवाली है। इसके अलावा तेजी से फैल रहे जानलेवा coronavirus की वजह से जोखिम वाली संपत्तियों की मांग में कमी आयी है, जिसका शेयर बाजार पर निगेटिव प्रभाव पड़ा। सेंसेक्स के 1,058 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1494 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,613.19 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 41,510.68 पर खुला और आखिर में 458.07 अंकों या 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 41,155.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,516.27 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,248.25 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 12,197.10 पर खुल कर 129.25 अंक या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 12,119 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 9 में मजबूती और 21 में कमजोरी आयी। इनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.88 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.05 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.50 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.45 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.37 फीसदी और मारुति सुजुकी में 0.24 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं टाटा स्टील में 4.31 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.37 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 2.51 फीसदी, एसबीआई में 2.42 फीसदी, पावर ग्रिड में 2.26 फीसदी और एचडीएफसी में 2.25 फीसदी की कमजोरी आयी।
ऐसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के मुकाबले स्मॉल और मिड कैप शेयरों में कम गिरावट आयी। जबकि इनमें स्मॉल कैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। आज बीएसई मिडकैप में 0.40 फीसदी की गिरावट आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.03 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.36 फीसदी की गिरावट आयी। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - इंटरनेशनल इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मौका, होगा जोरदार मुनाफा
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?