LIC Q3 results : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मुनाफे बढ़ा है। फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में एलआईसी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में वार्षिक आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर हम फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट की बात करें, तो यह नेट प्रॉफिट 8,349 करोड़ रुपये रहा। वही, अगर हम पिछले वर्ष की समान अधिक में कंपनी के मुनाफे की बात करें, तो यह 211 करोड़ रु मुनाफा था। हालांकि, प्रॉफिट बढ़ा है लेकिन इसके बाबजूद एलआईसी ने डिविडेंड का ऐलान नहीं किया।
तीसरी तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट इनकम में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 15 प्रतिशत से बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रूपये हो गया, वहीं, अगर हम इसको 1 वर्ष पहले की अवधि में देखे, तो यह 98,052 करोड़ रु था। आज यानी शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को एलआईसी का शेयर बीएसई पर 624.27 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
इससे पहले गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप पर इन्वेस्ट को लेकर एलआईसी की काफी आलोचना हुई थी। एलआईसी के अध्यक्ष के तरफ से कहा गया है कि हम सभी जो शेयर होल्डर्स है। इसके वैल्यू ऑप्टिमाइजेशन करने के लिए मिक्स पोर्टफोलियो बनाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। इसके अलावा नॉन पर बिजनेस रेश्यो है। इसको प्रॉफिटेबल तरीके से बढ़ाना भी जारी रखेंगे। एलआईसी की अध्यक्ष की तरफ से आगे कहा गया है कि इंडिविजुअल बिजनेस में एपीआई के आधार पर नॉन पर बिजनेस है। इसकी हिस्सेदारी 9.45 प्रतिशत हो गई है, यह 31 मार्च 2022 में 7.12 प्रतिशत था।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि एलआईसी के बीमाधारकों को इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी तरफ से कहा गया है कि कुल एसेज अंडर मैनेजमेंट का केवल 0.97 प्रतिशत अडानी ग्रुप में इन्वेस्टेड है। एलआईसी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट है। यह 44.34 लाख करोड़ है यानी एलआईसी के बीमाधारकों की जो राशि है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। एलआईसी ने अडानी ग्रुप में कुल इन्वेस्ट यानी इक्विटी और डेट मिलाकर 35917 करोड़ रुपये है। एलआईसी ने 30127 करोड़ रुपये एलआईसी के इक्विटी में निवेश किया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किसनराव कराड संसद में जानकारी दी और कहा कि 27 जनवरी तक अडानी ग्रुप के शेयर में एलआईसी के इन्वेस्ट का वैल्यू 56142 करोड़ था।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!