TRAI : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के द्वारा एक नियम बनाया गया है। जिस नियम के अनुसार आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर बंद किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 अंक वाले अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को ट्राई बंद कर देगा। बता दें 10 अंक वाले ऐसे नंबर जिनका उपयोग बिजनेस के प्रमोशन के किया जा रहा है। ऐसे नंबर पर ट्राई नकेल कस रहा है।

Advertisement

ट्राई के नियमों के अनुसार, अगर प्रमोशनल कॉल करना है, तो फिर इसके लिए अलग से नंबर जारी किए जाते है।
अगर आप 10 अंक वाले पर्सनल नंबर से प्रमोशनल कॉल करोगे, तो आपका नंबर बंद हो सकता है। ट्राई अब यूजर्स को परेशानी करने वाले मैसेज भेजने के खिलाफ सख्त हो गई है।

Advertisement

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि प्रमोशन के लिए 10 डिजिट वाले अनरजिस्टर्ड नंबर का उपयोग न करें। हालांकि बहुत सी कम्पनियां है। जो 10 अंक वाले मोबाइल नंबर का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए करती है। जो नियमों के खिलाफ है।

यूजर्स कई बार प्रोमोशनल कॉल को नहीं उठाते है। इसलिए कंपनियां नॉर्मल नंबर से यूजर्स को प्रमोशनल कॉल करती हैं। यह करना नियमों के खिलाफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको रोकने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडियाट्राई ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से भी बात की है।

Advertisement

नियमों के अनुसार, अगर कोई यूजर्स है जो नॉर्मल 10 अंक वाले नंबर से प्रमोशनल कॉल करते पाया जाता है, तो फिर ऐसे 10 अंक वाले नंबर को 5 दिनों के भीतर बंद कर दिया जा सकता है।

5G Network| कितना महंगा पड़ जाएगा टेलिकॉम कंपनियों को 5जी नेटवर्क? | Telecom Sector| Good Returns

अगर इस समस्या से बचना चाहते है तो फिर टेलीमार्केटिंग कंपनियों में काम करने वाले जो लोग हैं। इन लोगों को यूजर्स को पर्सनल मोबाइल नंबर से कॉल नहीं करना चाहिए। बल्कि कंपनी के जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है। इन मोबाइल नंबर से कॉल करना चाहिए।

Advertisement