नई दिल्ली, मई 8। कभी-कभी किसी पर किस्मत इतनी महरबान हो जाती है कि रातोंरात अमीर बना देती है। मगर अकसर लोगों के साथ किस्मत मजाक भी करती है। मजाक ऐसा कि किसी को एकाएक करोड़ों रु मिलते तो हैं, मगर वे उसके पास रुक नहीं पाते। कुछ ऐसा ही है एक ब्रिटेन के एक शख्स के साथ। उसके खाते में एक साथ 25 करोड़ रु आ गए। मगर ये पैसा उसके खाते में रुका नहीं। आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला।
'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना ब्रिटेन के रहने वाले माइकल कार्पेंटर के साथ घटी है। इसे एक तरह की तकनीकी गड़बड़ी कहा जा सकता है। दरअस हाल ही में माइकल 25 करोड़ रु के मालिक बन गए। ये जानकर पर उन्हें बहुत खुशी हुई, पर उनकी ये खुशी ज्यादा देर के लिए नहीं थी। कुछ समय में माइकल ने एक स्टॉक्स फर्म में 1.20 लाख पाउंड या 1.13 करोड़ रु का निवेश किया था। इस पर उन्हें दिखाया गया है कि उन्हें भारी रिटर्न मिला।
कुछ समय पहले एक दिन माइकल सुबह उठे और अपना निवेश पोर्टफोलियो देखा कि उन्हें अपने 1.20 लाख पाउंड पर 2216.48 फीसदी का रिटर्न मिला है और उनकी निवेश राशि 26.19 लाख पाउंड या 25.63 करोड़ रु हो गयी है। माइकल को ये देखकर काफी हैरानी हुई। उन्हें दिख रहा था कि उनके स्टॉक्स पर 2,200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है।
उनकी निवेश राशि बढ़ कर 25 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी और उनकी किस्मत अचानक बदल गयी थी। माइकल बताते हैं कि उन्हें इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें कई बार अकाउंट चेक किया और यकीन कर लिया कि वाकई में उनके खाते में 25 करोड़ रु से अधिक की रकम आ गयी है। वे खुशी से झूम उठे। पर उनके मन एक सवाल भी आया कि कोई शेयर रातोंरात इतना कैसे उछल सकता है?
माइकल ने सही जानकारी लेने के लिए अपनी स्टॉक्स फर्म को फोन किया। फर्म ने चेक किया और बताया कि ऐसा एक गलती के कारण हुआ है। एक गलती के चलते उनके खाते में इतना पैसा और रिटर्न दिखाया जा रहा है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अकाउंट में जो अमाउंट है वो गलत है। इसे बाद में ठीक कर दिया गया। ये सुन कर माइकल काफी निराश हो गए।
हालांकि माइकल के अनुसार उन्हें शुरू में ऐसा लगा था कि इसमें कुछ गड़बड़ है। इसीलिए उन्होंने फर्म को फोन करके कंफर्म करने का फैसला किया और उनका शक सही निकला। पर माइकल इस पैसे से दुनिया की यात्रा करना चाहते थे। माइकल का मानना है कि वह अपने खाते में एक आश्चर्यजनक आंकड़े को देखने वाले एकमात्र निवेशक नहीं हो सकते है। उनके अनुसार ऐसे और भी लोग हो सकते हैं। असल में अनुमान ठीक था। उनके पास एक ही चीज़ की रिपोर्ट करने वाले अन्य लोगों की भी कॉल थी। इसलिए ये काफी बड़ी समस्या थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान