नयी दिल्ली। दोस्ती जितनी पुरानी हो उतनी ही गहरी होती है। अगर गहरी दोस्ती का रुख कारोबार की तरफ मुड़ जाए तो फिर आप और आपके दोस्त सफल कारोबारी बन सकते हैं। बिजनेस यदि पार्टनरशिप में किया जाए तो एक-दूसरे के साथ अंडरस्टैंडिंग होना जरूरी है। दोस्ती में अंडरस्टैंडिंग पहले से होती है, जिसकी बुनियाद पर कामयाब बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है तीन कॉलेज दोस्तों की, जिन्होंने एक कॉफी स्टार्टअप शुरू किया और कुछ ही सालों में कमाई करोड़ों रु में पहुंचा दी। असल में इन दोस्तों को बढ़िया कॉफी पीने का शौक है। मगर उन्हें अच्छी कॉफी नहीं मिलती थी। उन्होंने इसी कमी को अपना बिजनेस बना डाला। आइए जानते हैं इन तीन दोस्तों की कहानी।
इन तीन दोस्तों के दिमाग में आइडिया कॉफी बनाने को आसान करने का। यानी अच्छी कॉफी आसानी से बनाई जा सके। 4 साल पहले तीन दोस्तों ने कॉफी बनाने के आइडिया से बिजनेस की शुरुआत की। उन्होंने एक कोल्ड ब्रू कॉफी स्टार्टअप शुरू किया, जिसे स्लीपी आउल नाम दिया गया। इसके बाद उनके कारोबार ने धीरे-धीरे तगड़ी रफ्तार पकड़ी।
अपना बिजनेस सेटअप की शुरुआत करने के लिए इन तीन दोस्तों ने 12 लाख रु का इंतजाम किया, जो इन्होंने सेविंग और फैमली से हासिल किए। फिर बाद में उन्हें डीएसजी पार्टनर से 3.5 करोड़ रु की फंडिंग हासिल हुई। इसके बाद उनके बिजनेस ने रफ्तार पकड़ी। इस समय स्लीपी आउल के 25 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं। स्लीपी आउल कई फ्लेवर पेश करती है।
इस समय स्लीपी आउल साल दर साल आधार पर 100 फीसदी की ग्रोथ हासिल कर रही है। आने वाले दो सालों में कंपनी का टार्गेट अपनी रिटेल स्टोर प्रेजेंस को मौजूदा 100 स्टोर से बढ़ा कर 1000 तक पहुंचाना है। साथ ही ये एक यूनिक ब्रांड बन कर ग्राहकों के घरों के साथ-साथ दफ्तरों में जगह बनाना चारती है। कंपनी इस समय और नये-नये फ्लेलर बनाने पर ध्यान दे रही है।
इनकी कमाई अब करोड़ों रु में पहुंच गई है। बात टेस्ट की करें तो स्लीपी आउल अरेबिका बीन्स का इस्तेमाल कोल्ड ब्रू कॉफी के लिए करती है। इंस्टैंट कोल्ड ब्रू कॉफी के लिए फ्रेश बीन्स को पहले ग्राइंड किया जाता है और फिर ये 20-24 घंटे तक ब्रू होती है। स्लीपी आउल कॉफी की सबसे खास बात कि इसे तैयार करने के लिए आपको हीट की जरूरत नहीं होगी। इससे होता ये है कि कॉफी की कड़वाहट और ऐसिडिटी कम हो जाती हैं और कॉफी फ्लेवर एक दम परफेक्ट हो जाता है। आपको कॉफी सेल्फ ब्रू और रेडी टू ड्रिंक 2 पैकेजिंग में मिलेगी।
स्लीपी आउल कई तरह से अपना बिजनेस चलाती है। कहने का मतलब है कि कंपनी अपनी इनकम कई तरीकों से हासिल करती है। 60-70 फीसदी बिजनेस ऑनलाइन ही होता है। वहीं अब ब्रांड लॉयल्टी बढ़ाने के लिए सब्सक्रिपशन मॉडल शुरू किया जा चुका है। इसके तहत हर हफ्ते या 15 दिन में ग्राहकों के घर पर कॉफी पहुंचाई जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान