Stocks To Watch Today: आज यानी बुधवार 27 सितंबर 2023 को आप इन कुछ शेयर में नजर रख सकते है। इन शेयरों में आज आपको एक्शन देखने को मिल सकता है इसमें 3आई इंफोटेक, वैभव ग्लोबल आदि शामिल है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

ईजी ट्रिप प्लानर्स

पासपोर्ट और वीजा सर्विसेज को प्रदान करने के तरीकों में बदलाव करने के लिए ड्यूडिजिटल ग्लोबल लिमिटेड ने देश की बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल फर्मों में से एक इज माय ट्रिप के साथ हाथ मिलाया है।

Advertisement

डीसीएम श्रीराम

यूपीवीसी प्लांट जो राजस्थान के कोटा में स्थित हैं। इसमें फेनेस्टा क्षमता विस्तार करेगी। इसके तहत 2 एक्सट्यूशन लाइन लगाने की योजना हैं। इसके साथ ही एक ब्लैंडिंग लाइन लगाने की भी योजना है। जो फिलहाल 8 हजार 600 एमटी है। इसके बाद वार्षिक क्षमता बढ़कर 12 हजार 284 होगी

3आई इंफोटेक

3आई इंफोटेक को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के लगभग 40 करोड़ रु ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत 5 वर्ष तक ये कंपनी बैंक को सर्विस सपोर्ट देगी।

Advertisement

इंडसइंड बैंक

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग के साथ इंडसइंड बैंक ने करार किया है। ये बैंक पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए ग्लोबल पार्टनर बना है।

वैभव ग्लोबल

वीजीएल ग्रुप ने बुधवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शॉप टीजीएल (यूके) ने फैशन ज्वैलरी, जेमस्टोन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की सदस्यता आधारित बिक्री में विशेषज्ञता वाले ऑनलाइन रिटेलर माइंडफुल सोल्स बीवी के अधिग्रहण करने के लिए लीगली बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है।

Advertisement

सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड

सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बिड़ला त्रिमाया के चरण 1 को इसके उद्घाटन के 36 घंटों के अंदर सफलता पूर्वक सेल कर दिया है। लगभग 500 करोड़ रु में ये लगभग 556 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

Advertisement