Stocks To Watch Today: खबरों के लिहाज से आज ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स आदि के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
हीरो मोटोकॉर्प
कंपनी को हाल ही में जारी अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल करिज्मा एक्सएमआर के लिए 13 हजार 688 बुकिंग मिली हैं। ये बुकिंग 29 अगस्त 2023 से 30 सितंबर 2023 के बीच की है।
इस बाइक को कंपनी ने 29 अगस्त 2023 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बाइक की लॉन्च के वक्त शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 72 हजार रु तक की थी लेकिन बाद में कंपनी ने बाइक की प्राइस में बढ़ोतरी की और इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रु है जो एक्स शोरूम प्राइस है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स
एचएएल ने 4 अक्टूबर को एक समारोह में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की उपस्थिति में भारतीय वायु सेना को पहला एलसीए तेजस ट्विन-सीटर सौंपा।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी कार्यक्रम में कहा कि भारतीय वायुसेना 97 और एलसीए खरीदना जारी रखेगी, जिससे इसकी लिस्ट में एलसीए की कुल संख्या 220 हो जाएगी।
डीमार्ट
रेगुलेटर फाइलिंग के मुताबिक, 30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में डीमार्ट ने 12 हजार 307.72 करोड़ रु का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के राजस्व से 18.52 फीसदी ज्यादा है।
30 सितंबर, तक 336 स्टोर अस्तित्व में थे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने फाइनेंशियल ईयर 2022 की जुलाई और सितंबर तिमाही के लिए परिचालन से 7 हजार 649.64 करोड़ रु का राजस्व दर्ज किया।
अदानी टोटल गैस
कंपनी अधिनियम 2013 और सेबी लिस्टिंग विनियमों के मानकों के मुताबिक, 4 अक्टूबर, 2023 को फर्म के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डॉ. संगकरन रत्नम को फर्म के एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एक्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट) के रूप में नॉमिनेटेड किया।
ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर
मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली, भारतीय रेलवे से ओरिएंटल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सीट और बर्थ के 542 सेटों के निर्माण और आपूर्ति के लिए 37,64,36,430.88/- रु के ऑर्डर प्राप्त किए हैं, जिसमें 446 सेट एलएचबी एसी 3टी कोच और एलडब्ल्यूएससीएन कोच के लिए 96 सेट शामिल हैं।
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, एलएचबी एसी 3टी कोचों के लिए 446 सेटों का उपर्युक्त ऑर्डर 31 दिसंबर, 2024 तक पूरा किया जाना है, जबकि एलडब्ल्यूएससीएन कोचों के लिए 96 सेटों के ऑर्डर की बात करें तो फिर इसका ऑर्डर 29 फरवरी, 2024 तक पूरा किया जाना है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें