Stocks to watch today: आज 12 सितंबर को इंफोसिस, केनरा बैंक, लोढ़ा डेवलपर्स, भारत फोर्ज, कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्टियम, एनबीसीसी, जेबीएम ऑटो, मैरिको, जीएमआर पावर, ट्रैवल फूड सर्विसेज, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स जैसे शेयरों पर नजर रहेगी।

Advertisement

आज फोकस में रहने वाले शेयर

इंफोसिस (Infosys)- बोर्ड ने 1,800 रुपये प्रति शेयर की दर से 18,000 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें 10 करोड़ शेयर (2.41% हिस्सेदारी) की खरीद शामिल है।

Advertisement

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India)- हुंडई मोटर इंडिया ने देश में अळग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए 2030 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिनमें 20 ICE वाहन और छह बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) शामिल हैं। कार निर्माता कंपनी घरेलू बाजार के लिए अपनी पहली हाइब्रिड कार भी लॉन्च करेगी।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)- जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अगस्त 2025 के दौरान 317 मेगावाट की रिनेवेबल एनर्जी क्षमता स्थापित की है, जिससे इसकी स्थापित क्षमता 13,097 मेगावाट हो गई है। कुल क्षमता में रिनेवेबल एनर्जी का हिस्सा बढ़कर 57% हो गया है, जिसमें पवन 3,617 मेगावाट, सौर 2,192 मेगावाट और जलविद्युत 1,631 मेगावाट है।

Advertisement

इरेडा (IREDA)- भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने गुरुवार को कहा कि उसने सतत बॉन्ड जारी करके 453 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि इस निर्गम में निवेशकों की गहरी रुचि रही और कुल 1,343 करोड़ रुपये की बोलियाँ प्राप्त हुईं, जबकि आधार राशि 100 करोड़ रुपये थी और ग्रीन-शू विकल्प 400 करोड़ रुपये का था।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]