Stocks to Watch today: आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, हिकल, जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, वेदांता, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और आर सिस्टम्स इंटरनेशनल जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
आज फोकस में रहने वाले शेयर
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals)- प्रमोटर सुनीता रेड्डी ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 1.25% तक हिस्सेदारी बेच सकती हैं। प्रस्ताव का साइज1,395 करोड़ रुपये और न्यूनतम मूल्य 7,747 रुपये प्रति शेयर होगा, जैसा कि सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है।
विप्रो (Wipro) एआई-संचालित टेक सर्विस कंपनी ने सैमसंग की कंपनी हरमन की डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन सॉल्यूशंस (डीटीएस) व्यावसायिक यूनिट का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। यह लेनदेन विप्रो के अगली पीढ़ी की इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास (ER&D) सर्विस देने के मिशन को स्पीड देगा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever)-निदेशक मंडल ने 1 सितंबर से निरंजन गुप्ता को मुख्य वित्तीय अधिकारी (नामित) नियुक्त किया है और 1 नवंबर, 2025 से लगातार पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए कार्यकारी निदेशक, वित्त एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी तथा निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह रितेश तिवारी का स्थान लेंगे, जिन्हें 1 नवंबर से यूनिलीवर पीएलसी के विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) और ट्रेजरी के वैश्विक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है और उनका मुख्यालय लंदन में होगा। निरंजन गुप्ता कंपनी की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया नायर को रिपोर्ट करेंगे।
हिकल (Hikel)- कंपनी को अपने जिगानी, बेंगलुरु स्थित संयंत्र के लिए यूएस एफडीए से एक चेतावनी पत्र मिला है। यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) ने 3-7 फरवरी के दौरान प्लांट निरीक्षण किया।
वेदांता- बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर फेस वैल्यू पर 16 रुपये प्रति शेयर के दूसरे लास्ट डिविडेंड को मंजूरी दे दी है, जो 6,256 करोड़ रुपये होगा। लाभांश भुगतान की रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त होगी।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?