Stocks To Watch: एसबीआई लाइफ के बोर्ड ने 1 अक्टूबर से मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में अमित झिंगरन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिस वजह से आज इसके शेयर फोकस में रह सकते है इसके साथ ही कई अन्य शेयर जैसे डब्ल्यु ई पी सॉल्यूशंस, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, सारेगामा इंडिया आदि शेयर भी आज फोकस में रह सकते है इनमें आज आपको एक्शन देखने को मिल सकता है तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
डब्ल्यु ई पी सॉल्यूशंस
फुजी फिल्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डब्ल्यु ई पी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बीच एक स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर साइन किये गए हैं।
चोला इन्वेस्टमेंट फाइनेंस
कंपनी ने 28 सितंबर को 2 हजार करोड़ रु तक जुटाने के लक्ष्य के साथ क्यूआईपी शुरू किया।
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस यूके लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका में फर्स्टसोर्स बीपीओ साउथ अफ्रीका (पीटीवाई) लिमिटेड के नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की स्थापना की है।
वेलस्पन लिविंग
अहमदाबाद में कंपनी रजिस्ट्रार की मंजूरी के मुताबिक, 27 सितंबर 2023 से कंपनी का नाम वेलस्पन इंडिया लिमिटेड से बदलकर वेलस्पन लिविंग लिमिटेड हो जाएगा।
सारेगामा इंडिया
इसने पॉकेट एसेस पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है, यह समझौता पूरी तरह से कैश बेस्ड हुआ है।
इमाममैं
इसने एक्सिओम आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड में 26 फीसदी की हिस्सेदारी को खरीदकर हेल्थ जूस मार्केट में एंट्री का ऐलान किया।
एसबीआई लाइफ
लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने 1 अक्टूबर से मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में अमित झिंगरन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वर्तमान पदाधिकारी, महेश कुमार शर्मा, एसबीआई, कॉरपोरेट सेंटर के डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभालेंगे।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?